spot_img

भारतीय मित्र पार्टी चला नौजवानों, महिलाओं, दिव्यांगों को जोड़ने

spot_img
- Advertisement -

पटना, देशज टाइम्स ब्यूरो। क्रिसमस डे के अवसर पर भारतीय मित्र पार्टी के प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय मित्र पार्टी कई प्रदेशों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, संगठन को मजबूत करने के लिए भी तेजी से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री महतो ने कहा कि जबतक संगठन मजबूत नहीं होगा तो प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित नहीं होगी। इसको ध्यान में रखकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कमेटी बनाएं,तभी हम चुनाव जीत सकते हैं। वैसे भी जनता का भरोसा एनडीए व महागठबंधन से उठ चुका है। ऐसे में भारतीय मित्र पार्टी  ही एक बेहतर विकल्प है। वहीं, भारतीय मित्र पार्टी के महासचिव इंद्रजीत कुमार ने कहा कि पार्टी में अधिक से अधिक नौजवान व महिलाओं को दिव्यांग, रिटायर मिलिट्री सभों को भी पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होने कहा कि अगर नौजवानों के जागरूकता से ही राज्य व देश में विकास संभव है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजतन महतो ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से जनता का विश्वास मोहभंग हो चुका है,क्योंकि जनता झूठे वादे और जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है। बैठक में पार्टी की महिला सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष बीणा देवी,विमल कुमार,गोपाल कुमार तिवारी,इनामुल रहमान अंसारी,राजेश कुमार ने भी अपनी बात रखी।

- Advertisement -

भारतीय मित्र पार्टी चला नौजवानों, महिलाओं, दिव्यांगों को जोड़ने

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture