दरभंगा, देशज टाइम्स। आओ सब मिलकर गाएं, हम देने वोट जरूर जाएं, अपनी ही सरकार है, मत देना अधिकार है, देश के मतदाता हैं, वोट देना आता है, सबका यह अरमान है, करना सब मतदान है, आन बान अरु शान से, सरकार बने मतदान से, उम्र अठारह पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है, प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं, सत्य और ईमान से, सरकार बने मतदान से, भाई भतीजा नाता है, भारत के मतदाता है, ईवीएम से देंगे वोट, कहते हैं डंके की चोट, आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं, डरने की क्या बात है, पुलिस प्रशासन साथ है, दारू लालच रूपए नोट, नहीं लेंगे है मन का
दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए स्वस्थ तरीका अपनाते हुए लोगों से चुनावी महापर्व को दिल से मनाने की अपील की। डीएम त्यागराजन एस एम ने मतदाताओं से खुलकर वोटिंग की अपील करते हुए शहर में कैंडल मार्च निकालते हुए लोगों से जागरूक बनने का आह्वान किया। स्वीप कोषांग दरभंगा की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता के लिए एक कैंडल मार्च में अधिकारियों समेत आम लोगों ने बढ़कर हिस्सा लेकर देश को
सुरक्षित, संरक्षित व पुष्पित रखने का संकल्प लिया। डीएम त्यागराजन एस एम के निर्देश पर वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर इस जागरूकता रैली को रवाना किया गया। स्वीप आइकॉन मणिकांत झा,सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, रविशंकर तिवारी, ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस अलका आम्रपाली, ज़िला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी,स्वीप कोषांग संध्या सुरभि, डी पी एम, जीविका श्री मुकेश तिवारी की अगुवाई में आंगनवाड़ी सेविकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, चाइल्डलाइन,
महिला हेल्पलाइन की ओर से सम्मिलित रूप से यह कैंडल मार्च निकाला गया। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है,सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो व वोट हमारा है अधिकार, इसको न होने दो बेकार का नारा लगाते हुए इस मार्च के जरिए मतदाताओं से मत डालने की अपील की गई। दरभंगा व समस्तीपुर लोक सभा के लिए 29 अप्रैल व मधुबनी लोक सभा के लिए छह मई को मतदान किया जाएगा।








You must be logged in to post a comment.