spot_img

भूखे रहेंगे, लेकर रहेंगे छात्र न्यायालय, राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग

spot_img
- Advertisement -

भूखे रहेंगे, लेकर रहेंगे छात्र न्यायालय, राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एनएसयूआई की ओर से कॉलेज प्रभारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर छात्र अधिकार आयोग गठन को लेकर शनिवार को उपवास रखते हुए कार्यकर्ताओं ने एनएसआर कमिशन गठित करने पर जोर दिया। मौके पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा,  राज्य के छात्रों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए छात्र न्यायालय (स्टूडेंट कोर्ट) व राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग (एनएसआर कमिशन) का गठन होना चाहिए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के लिए लागू लिंगदोह समिति के निर्देशों में व्यापक बदलाव किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

भूखे रहेंगे, लेकर रहेंगे छात्र न्यायालय, राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग

- Advertisement -

यह मांग करते हुए  जिलाध्यक्ष त्रिभुवन ने कहा कि हाल ही में संपन्न कॉलेज व विश्विद्यालय के गतिविधियों के बाद हम कुछ निष्कर्षों पर पहुंचे हैं, जिसके बाद ही हम उपवास पर बैठे हैं। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है और छात्रों की संख्या को देखते हुए कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। हमने छात्र न्यायालय व राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग के गठन की मांग की है। मो. साकिब  ने कहा कि छात्रों की शिकायतों का समाधान करने के लिए राज्य में छात्र अदालत बनाई जाएं।

भूखे रहेंगे, लेकर रहेंगे छात्र न्यायालय, राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग

इसके अलावा छात्रसंघ कॉलेज अध्यक्ष अंकित सिन्हा ने मांग की कि एनएचआरसी की तरफ से कानून के प्रावधानों के भीतर एक छात्र आयोग का गठन किया जाए। यह कमीशन, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों के अधिकारों के हनन से बचाएगा। अनुराग सिंह गौतम  ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर हम जल्द ही जिला के छात्र संघों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का एक बैठक आयोजित करेंगे। जब तक छात्र अधिकार आयोग का गठन संघर्ष करेंगे । उपवास कार्यक्रम में दीपक कुमार दिपांशु, असरफ अली,अंकित राज,मो.इमादुद्दीन, गौतम,पंकज कुमार, कुणाल कुमार मिश्रा, प्रहलाद कुमार सिन्हा, राजीव ठाकुर, चुन्नु कुमार, मुरारी कुमार, अनुज अनुरग, राकेश कुमार, भाग्यशाली कुमारी, सोनी वर्मा, जमाल खान, मो. शहनवाज, अरुण बिहारी उर्फ बाबा,अभिनंदन कुमार राहुल सिंह,आनंद कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भूखे रहेंगे, लेकर रहेंगे छात्र न्यायालय, राष्ट्रीय छात्र अधिकार आयोग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar