spot_img

भूमि विवाद में मधुबनी में फायरिंग, मजदूरी के लिए जा रहे मजदूर की हत्या, दूसरा जख्मी, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

भूमि विवाद में मधुबनी में फायरिंग, मजदूरी के लिए जा रहे मजदूर की हत्या, दूसरा जख्मी, कोहराम आकिल हुसैन मधुबनी, देशज न्यूज नेटवर्क भूमि विवाद में मधुबनी फिर जख्मी हुआ है। उसका एक लाल फायरिंग में मारा गया। बुधवार की इस घटना ने पूरे जिले को दहशतजदा कर डाला है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी है। घटना लौकही अंधरामठ थाना क्षेत्र के बघुआ गांव की है। यहां पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था। आज दो पक्षों के बीच मामला गोली-बारी में तब्दील हो गई।

- Advertisement -

इसमें रविंद्र साहु व उनके पड़ोसी हरे राम मंडल भिड़ गए। दोनों में वर्षों से विवाद है। इसी में आज हिंसक रूप ने एक मजदूर चालीस वर्षीय देव कृष्ण मंडल उर्फ देव किशुन मंडल को लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वह वहीं से गुजर रहे थे। वहीं दूसरे जख्मी पैंतीस वर्षीय गंगा राम मंडल जो वहीं खड़े थे जख्मी हो गए। उन्हें फुलपरास अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया, देव कृष्ण कहीं मजदूरी करने घर से जा रहा था। इसी दौरान गोली उसके सीने में लग गई। अस्पताल ले जाने क्रम में बाजूवंद गांव के समीप उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मचा है। गांव व इलाके मे सन्नाटा पसरा हुआ है।भूमि विवाद में मधुबनी में फायरिंग, मजदूरी के लिए जा रहे मजदूर की हत्या, दूसरा जख्मी, कोहराम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture