spot_img

मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश ने

spot_img
- Advertisement -
  मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश नेपटना, देशज टाइम्स।  बिहार में रविवार को हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बँटवारा कर दिया गया.विभागों के बंटवारे में कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है. राजभवन से मिली सूचना के अनुसार रविवार को शपथ लेनेवाले सभी आठ मंत्रियों में से नरेन्द्र नारायण यादव को लघु जल संसाधन विभाग तथा विधि विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है. श्याम रजक को उद्योग विभाग, अशोक चौधरी को भवन निर्माण विभाग,बीमा भारती को गन्ना उद्योग विभाग, संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग, रामसेवक सिंह को समाज कल्याण विभाग, नीरज कुमार को सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग तथा लक्ष्मेश्वर राय को आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है।
सूचना के अनुसार पुराने मंत्रियों के भी विभागों में कुछ परिवर्तन हुए हैं। इस फेरबदल के बाद जय कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग दिया गया है । महेश्वर हजारी को योजना एवं विकास विभाग।प्रमोद कुमार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ।
मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश नेविनोद कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। कृष्ण कुमार ऋषि को पर्यटन विभाग और ब्रजकिशोर बिन्द को खान एवं भूतत्व विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। मंत्रिमंडल  विस्तार के बाद बिहार सरकार के मंत्रियों की सूची और विभाग : नीतीश कुमार (जदयू) – मुख्यमंत्री, गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी, कैबिनेट सचिवालय, निर्वाचन। सुशील मोदी (भाजपा)- उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, आईटी, वन एवं पर्यावरण विभाग। विजेंद्र यादव (जदयू) ऊर्जा, मद्य निषेध व उत्पाद विभाग। प्रेम कुमार (भाजपा) कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, नंद किशोर यादव (भाजपा) पथ निर्माण विभाग।
Image result for पटना में मंत्रिमंडल का विस्तार श्रवण कुमार (जदयू) ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य विभाग। रामनारायण मंडल (भाजपा) राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग। जय कुमार सिंह (जद यू) – विज्ञान प्रावैधिकी विभाग। प्रमोद कुमार (भाजपा) – कला, संस्कृति एवं युवा,  कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (जद यू) – शिक्षा विभाग। महेश्वर हजारी (जदयू) योजना एवं विकास विभाग, नोद नारायण झा (भाजपा) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग। शैलेश कुमार (जदयू) ग्रामीण कार्य विभाग। सुरेश कुमार शर्मा (भाजपा) नगर विकास एवं आवास विभाग।
मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश ने विजय कुमार सिन्हा (भाजपा) – श्रम संसाधन विभाग। संतोष कुमार निराला (जद यू) – परिवहन विभाग। राणा रणधीर सिंह (भाजपा) सहकारिता विभाग। खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद (जदयू) अल्पसंख्यक कल्याण। बिनोद कुमार सिंह- पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। खान एवं भूतत्व विभाग। मदन सहनी (जदयू)  खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग। कृष्ण कुमार ऋषि (भाजपा) पर्यटन विभाग । कपिल देव कामत(जद यू) – पंचायती राज विभाग। रमेश ऋषिदेव (जद यू) अनुसूचित-जनजाति कल्याण विभाग। बृजकिशोर बिंद (भाजपा) खान एवं भूतत्व विभाग। मंगल पांडेय (भाजपा) स्वास्थ्य विभाग। नरेन्द्र नारायण यादव- लघु जल संसाधन विभाग तथा विधि विभाग। श्याम रजक – उद्योग विभाग। अशोक चौधरी – भवन निर्माण विभाग ।बीमा भारती – गन्ना उद्योग विभाग।
मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश ने संजय कुमार झा – जल संसाधन विभाग। रामसेवक सिंह – समाज कल्याण विभाग। नीरज कुमार – सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग। लक्ष्मेश्वर राय – आपदा प्रबंधन विभाग। शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन बनाने के समय ही सहयोगी पार्टियों के बीच पद और विभाग तय हो गए थे। विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि इस विषय में सहयोगी दल से पूछ लिया गया था। उन्होंने कहा कि जदयू के कोटे का पहले से ही पांच विभाग खाली थे इसलिए विस्तार किया गया है.
नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा के शुरू होने होने वाले सत्र में नये पुराने सभी मंत्री अपने-अपने विभाग को संभालेंगे जिससे काम में तेजी आयेगी। मंत्रिमंडल में और वैकेंसी के सवाल पर उन्होंने कहा  कि इसकी कभी भी जरूरत हो सकती है। इधर,  जेडीयू के इफ्तार में बीजेपी का कोई नेता नहीं पहुंचा है। हज भवन में जेडीयू की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार सहित जदयू के कई मंत्री एवं अन्य नेता शामिल हुए।लेकिन उसमें बीजेपी की तरफ से कोई नही आया। इफ्तार में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, चिराग पासवान सहित कई नेता मौजूद रहे, लेकिन बीजेपी ने जदयू के इफ्तार से दूरी बना ली।मंत्रियों को मिला विभाग,पुराने के बदले दायित्व, जदयू इफ्तार से भाजपाई नदारद, क्या कहा नीतीश ने
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture