आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स नेटवर्क। गुजरात के सूरत में हुए अग्निकांड के बाद बिहार में भी शिक्षण संस्थान के फायर आॅडिट कराई जा रही है। बिहार के गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं केमहानिदेशक सह महासमादेष्टा के आदेश पर बेनीपट्टी के अग्निशमन विभाग ने शैक्षणिक संस्थान के फायर आडिट शुरु कर दिया है।
इसके मद्देनजर बुद्धवार को अग्निशमन विभाग केअधिकारियों ने मुख्यालय के कई स्कूल व कोचिंग संस्थान का आॅडिट किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कोचिंग संस्थान के द्वारा किए जा रहे मनमानी काखुलासा किया। बताया गया कि बेनीपट्टी के किसी भी कोचिंग सेंटर पर अग्नि से बचाव के लिए कोई पहल नहीं की गयी है। यहां तक की कई कोचिंग सेंटर भवन के दूसरे तल्ले पर भीसंचालित है।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटर के द्वारा मनमानी की रिपोर्ट अधिकारियों को भी दी जाएगी। वहीं इस आॅडिट के दौरान कई स्कूल व कोचिंग सेंटरके संचालन पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह् लगा दिये है। फायर आॅडिट के दौरान कुछ देर के लिए स्कूली बच्चों को आग से बचाव के संबंध में जानकारी दिए। अग्निशमन विभाग के बेनीपट्टीके राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक कुमार, यादवेन्द्र सिंह,रामप्यारे सिंह सहित कई कर्मियों ने बताया कि ये अभियान गुरुवार तक हर शैक्षणिक संस्थान के साथ हास्पीटल मेंआडिट कर रिपोर्ट वरीय अधिकारी को समर्पित करना है।








You must be logged in to post a comment.