spot_img

मधुबनी के मकिया से बीस लाख की शराब जब्त

spot_img
- Advertisement -

 आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद बेनीपट्टी पुलिस ने अब तक की बड़ी सफलता हासिल की है। बेनीपट्टी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मकिया के एक झोपड़ी से सप्लाई के लिए रखे गए करीब बीस लाख रुपए के शराब को जब्त किया है। शराब हरियाणा निर्मित है। पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में छानबीन कर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -

मधुबनी के मकिया से बीस लाख की शराब जब्त

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर संध्या एसडीपीओ के मोबाईल पर किसी ने गुप्त सूचना दी कि बेनीपट्टी से भारी मात्रा में शराब की खेप सीतामढ़ी के लिए जाएगी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने तुरंत बेनीपट्टी थाना के सामनेबसैठ चौक मकिया चैक पर वाहन जांच अभियान शुरु करा दी। इसी दौरान गुप्तचर की ओर से सूचना मिली कि मकिया के सड़क किनारे एक झोपड़ी में शराब है। मकिया में वाहन जांच कर रहे एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश राय सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार दलबल के साथ उक्त झोपड़ी में खोजबीन की तो झोपड़ी से करीब एक सौ ग्यारह कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

- Advertisement -

शराब बरामद होते ही मौके पर एसडीपीओ पहुंच कर सभी कार्टन को अपने निगरानी में लेकर थाना में जमा कराया। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि एक सौ ग्यारह कार्टन में करीब चार हजार एक सौ छियानवे बोतल शराब बरामद हुई है। इस शराब बरामदगी के मामले में पुपरी के सरगना बब्लू सोनार]बेनीपट्टी के शिवनगर रामपुर के रामशरण यादव का पुत्र विष्णुकांत यादवमकिया के मो.यासिम के पुत्र मो. मासूम]सुरेश साह का पुत्र श्याम साह पुपरी थाना के सम्हौली गांव के श्रीराम सिंह के पुत्र चन्द्रमोहन कुमार को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

एसडीपीओ ने बताया कि सभी कारोबारी झोपड़ी में शराब रखकर पीकप से शराब की खेप सीतामढ़ी के विभिन्न जगहों पर भेजने की जुगत में थे। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी। मौके पर पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अरुण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा]रामप्रवेश राय समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।मधुबनी के मकिया से बीस लाख की शराब जब्त

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखीसराय में दरिंदे को मिली सबसे बड़ी सजा! 8 साल की मासूम से रेप पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला – ‘ अंतिम सांस तक...

Bihar POCSO Verdict: लखीसराय की विशेष पॉक्सो अदालत ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी गोपाल मिश्रा को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन माह में सुनवाई पूरी हुई।#BiharPOCSO,#LakhisaraiNews,#ChildProtection

मोकामा के बाबा चौहरमल धाम का बदलेगा भाग्य! Samrat के एक फैसले से दौड़ेगी विकास की लहर! | पढ़िए – मंत्री लखेंद्र पासवान की...

Baba Chuharmal Dham: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय#BiharTourism,#BabaChuharmalDham,#SamratChoudhary

श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से झारखंड -दुम्मा तक देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं- कांवड़ियों के लिए बिहार में PHED का बड़ा ऐलान...

Bihar Shravani Mela: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रावणी मेला 2026 के लिए मुंगेर, भागलपुर और बाँका के कांवड़िया पथ पर अभूतपूर्व व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को 24x7 स्व#BiharShravaniMela,#KanwariyaPath,#PHEDBihar

Bihar Tiranga Yatra बिहार के हर सरकारी स्कूल में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा अनिवार्य: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा फैसला

Bihar Tiranga Yatra: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने का आदेश दिया है। इस दौरान पढ़ाई बाधित न हो, इसका भी ध#BiharTirangaYatra,#EducationNewsBihar,#IndependenceDay