spot_img

मधुबनी पर स्वाइन फ्लू का खतरा, पंडौल में कौओं की मौत से दहशत

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी पर स्वाइन फ्लू का खतरा, पंडौल में कौओं की मौत से दहशतआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल प्रखंड क्षेत्र के नवहथ व आस-पास के गांव में कौओं की मौत से बर्डफ्लू की आशंका से आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। देर संध्या कौओं की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना पंडौल प्रखंड के श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत के नवहथ में लोगों ने दर्जनों कौओं को मरा पाया। स्थानिय लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों से दर्जनों कौवे नवहथ स्थित जटेश्वर नाथ महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर कौवे मर मर कर गिरे पड़े थे। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले एक दर्जन से अधिक कौवे मरे पड़े मिले थे। Image result for स्वाइन फ्लू

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लोगों ने नजर अंदाज कर दिया। दूसरे दिन भी दो दर्जन से अधिक कौवे मर कर गिरे थे। शुक्रवार को भी जब यही हाल रहा तो लोग बर्ड फ्लू की आशंका से डर गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पंचायत के मुखिया व बीडीओ महेश्वर पंडित व पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को दिया। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम हरकत में आयी। जिला से आरआर टीम अर्थात रैपीड रिस्पांस टीम डॉ. आकाश दीप के नेतृत्व में वहां पहुंची। नवहथ के बाध,पोखर भिंडा व पोखर में कौआ मरा मिला। उनकी टीम ने पूरी एहतियात व सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मरे हुए कौओं में से दस कौओं के नमूने जांच के लिए लिये गए जिसके बाद सभी मरे हुए कौओं को गड्ढा खोद उसमें चुना आदि देकर मिट्टी से ढंक दिया। डॉ. आकाश दीप ने बताया कि बर्ड फ्लू का लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन पुख्ता जांच होने तक सिरे से नाकारा भी नहीं जा सकता है। जांच कि रिपोर्ट हप्ते भर में आने कि बात कही जा रही है। मेडिकल टीम में डा राजेश महथा,डा अशोक कुमार,पशुधन सहायक रमेश राय,रामगोपाल राम थे। टीम ने जांच रिपोर्ट आने तक फिलहाल एतिहात बरतने मरे हुए पक्षी से दूर रहने व मुर्गी के मांस नीला दिखने पर प्रयोग नहीं करने कि सलाह दी है। लेकिन लोगों में बर्ड फ्लू की चर्चा से गांव के लोग सकते में हैं।

- Advertisement -

मधुबनी पर स्वाइन फ्लू का खतरा, पंडौल में कौओं की मौत से दहशत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis