spot_img

मधुबनी बालिका गृह से मोतीहारी की लड़की लापता, मुजफ्फरपुर के बाद अब मधुबनी प्रशासन की किरकिरी

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी बालिका गृह से मोतीहारी की लड़की लापता, मुजफ्फरपुर के बाद अब मधुबनी प्रशासन की किरकिरी आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बालिका गृह यानी शेल्टर होम से फिर एक किशोरी लापता हो गई। इससे सरकार समेत स्थानीय प्रशासन की किरकिरी हो रही है। स्थानीय बालिका गृह से किशोरी के लापता होने की जानकारी मिलते ही तलाश कर रही है। उक्त किशोरी मोतिहारी की रहने वाली है। नौंवीं की छात्र है। उसे बीते दिनों समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर सीतामढ़ी सीडब्ल्यूसी की ओर से मधुबनी बालिका गृह में भर्ती कराया गया था, लेकिन, वह बालिका गृह से गायब हो गई है। मुजफफरपुर शेल्टर होम के बाद मधुबनी शेल्टर होम की करतूत व शर्मनाक हरकत से प्रशासन कठघरे में है। मधुबनी में उस लड़की को दो दिन पहले ही सीतामढ़ी से लाया गया था। किशोरी लापता होने की यह दूसरी घटना है। पहली किशोरी का भी अब तक सुराग नहीं मिला है।

- Advertisement -

 जानकारी के अनुसार, मधुबनी शेल्टर होम से दोबारा किशोरी के लापता होने से स्थानीय प्रशासन इसे अपनी प्रतिष्ठा मान लगातार वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। मगर अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पहले भी एक किशोरी यहां के शेल्टर होम से गायब हुई थी, लेकिन उसका भी कई माह के बाद भी पता नहीं चल पाया है। 

- Advertisement -

नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने देशज टाइम्स ब्यूरो को बताया कि मुजफफरपुर शेल्टर होम का मामला सामने आने के बाद वहां से तीन–चार माह पहले चौदह किशोरियों को मधुबनी के शेल्‍टर होम में भेजा गया था। उनमें से एक किशोरी लापता हो गई थी। प्रशासन के स्‍तर पर काफी खोजबीन की बात कही जा रही है, लेकिन, उस किशोरी का भी अब तक पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

   मधुबनी बालिका गृह से मोतीहारी की लड़की लापता, मुजफ्फरपुर के बाद अब मधुबनी प्रशासन की किरकिरी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar