spot_img

मधुबनी में अग्निदेव का कहर, लाखों की संपत्ति राख

spot_img
- Advertisement -

बगल में थाना, पीड़ित समेत ग्रामीणों ने किया थाना प्रभारी को फोन मगर किसी ने नहीं सुनी बात

मधुबनी में अग्निदेव का कहर, लाखों की संपत्ति राख

- Advertisement -

मधुबनी, खबरयुग। लौकही में रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे प्रखंड के महादेवमंठ पंचायत के वार्ड ग्यारह में रामअवतार मंडल के पुत्र लक्ष्मीकांत मंडल के घर में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में लाखों की संपति जलकर राख हो गई। घर के बाहर गाय, बछड़ा, बकरी, बकरी का बच्चा भी झुलस कर मर गए। वहीं, एक गाय बुरी तरह झुलस कर जख्मी है।आग की लपेट देखकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मुश्किल से आग पर किसी तरह काबू पाया, हालांकि अहले सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग घरों में सोए थे, लेकिन अचानक आग लगने की जानकारी पर पूरे इलाके में धीरे-धीरे कोहराम मच गया।

- Advertisement -

किसी तरह लोगों ने जागकर आग पर काबू पाया लेकिन तबतब सबकुछ खाक हो चुका था। अनाज, कपड़ा, पंपसेट‌ व मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों समेत पीड़ित  लक्ष्मीकांत मंडल में आक्रोश है। इनका कहना है कि बगल में थाना होने व वहां आग बुझाने के सामान होने के बाद भी किसी पुलिस अधिकारी ने उनकी मदद नहीं की। थाना को फोन भी किया मगर, किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में अंधरामठ थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता पहुंचाने की बात कही है।मधुबनी में अग्निदेव का कहर, लाखों की संपत्ति राख

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture