spot_img

मध्यवर्ती पदार्थ क्या है… छात्रों ने समझे सफलता के सूत्र

spot_img
- Advertisement -

मध्यवर्ती पदार्थ क्या है… छात्रों ने समझे सफलता के सूत्र दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। एकेडमिक इनहांसमेन्ट प्रोग्राम के तहत बुधवार को सीएम साइंस कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से ‘रिएक्शन इंटरमीडिएट्स इन ऑर्गेनिक रिएक्शन्स पर आधार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष प्रो. इंदु शेखर झा ने स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच कार्बनिक रसायन के विभिन्न प्रक्रियाओं के मध्य बनने वाले मध्यवर्ती पदार्थ यथा, कार्बोकेटायन, कार्बानायन, कार्बिन, कार्बन फ्री रेडिकल व बेंजाईन के बनने की विधि के साथ उसके स्थायित्व के कारक तत्वों की सविस्तार विवेचना की। सेमिनार की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य व वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. संध्या झा ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र झा ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान में विभाग के शिक्षकों डॉ. अशोक कुमार झा, डॉ. संजय कुमार चौधरी, मोहन झा व डॉ. केके ठाकुर, डॉ. अजय कुमार ठाकुर सहित आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बाल गोविंद ठाकुर ने किया।मध्यवर्ती पदार्थ क्या है… छात्रों ने समझे सफलता के सूत्र

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar