spot_img

मनस्थली में निखरी बच्चों की खेल प्रतिभा

spot_img
- Advertisement -

मनस्थली में निखरी बच्चों की खेल प्रतिभा  मनस्थली में निखरी बच्चों की खेल प्रतिभा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लक्ष्मीसागर स्थित मनस्थली पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजयी छात्रों के बीच शनिवार को पुरस्कार वितरण किया गया। इसको लेकर आयोजित समारोह में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जानकारी के अनुसार,  छात्रों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता विद्यालय परिसर में ही करवाया गया था। इसमें विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी बेहतरी के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरो चीफ विष्णुकांत झा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छात्रों के बीच एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश चंद्र मिश्रा ने करते हुए बच्चों को आज के युग में कैसे व किस तरह की शिक्षा की जरूरत है और उसका आधार कैसा हो इसपर विस्तारित मंथन किया।

- Advertisement -

मनस्थली में निखरी बच्चों की खेल प्रतिभा

- Advertisement -

संचालन वरीय शिक्षक शिवाकांत चौधरी ने किया। वहीं, छात्रों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विष्णु कांत झा ने कहा कि छात्रों के लिए खेल बहुत ही जरूरी है, जिससे उनका मानसिक व शारीरिक संतुलन बना रहता है जिस कारण से उन्हें पठन-पाठन में भी स्वच्छ मानसिकता के साथ अध्ययन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के ही छोटे-छोटे बच्चे कल के भविष्य हैं। इन छात्र-छात्राओं के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों व अभिभावकों की है जिस को बखूबी निभाने का काम होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार झा, राजीव कुमार, गौतम कुमार, प्रह्लाद कुमार,शिक्षिका कल्पना, बबली मिश्रा,  प्रिया कुमारी नूतन कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र शिक्षक-शिक्षिका व अभिभावक मौजूद थे।

मनस्थली में निखरी बच्चों की खेल प्रतिभा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar