spot_img

मनीगाछी टॉल प्लाजा पर ट्रक ने बच्चे को कुचला, हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। एनएच 57  स्थित टॉल प्लाजा के समीप राजे गांव के कमल यादव के बारह वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार यादव सड़क पार करने के दौरान   गुरूवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार से दरभंगा से पूर्णियां जा रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के मुताबिक घायल बच्चे को लेकर स्थानीय लोग तत्काल सकरी स्थित रामशिला अस्पतॉल पहुंचे जहां से उसे डीएमसीएच भेज दिया गया। बच्चे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच मुख्य सड़क को जाम कर दिया। हालांकि कुछ देर के बाद स्वतः ग्रामीणों की पहल पर जाम हटा दिया गया। मौके पर सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष देवनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों की ओर से घटना के वक्त एक लेन पर  सड़क रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा था जिससे एक ही लेन पर दोनों ओर से यातायात बहाल था। घायल बच्चों को एक ही तरफ देखने की वजह से बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरियर न लगाने की वजह से आए दिन यहां दुर्घटना होती रहती है।मनीगाछी टॉल प्लाजा पर ट्रक ने बच्चे को कुचला, हालत गंभीर

- Advertisement -

इंसेट यह भी पढ़िए
मां-बेटी पर हमला, हालत गंभीर

मनीगाछी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाजितपुर ओपी के जतुका गांव में गुरूवार को आपसी जमीनी विवाद में हुए मारपीट में मां-बेटी घायल हो गई। घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। गांव के मो. मुमताज अहमद, अली इमाम व पूर्व सरपंच मो. अनवारूल हक ने बताया कि मकान बनाने के दौरान छज्जी निकालने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।  इसी बीच उसकी पत्नी सहित अन्य लोगें ने ईंट,पत्थर ,फट्टा से मो मुस्ताक की पत्नी रौशन खातुन व बेटी फहीमा खातुन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मोहन झा ने बताया कि घायल फहीमा गर्भवती भी है उसे काफी चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture