अविनाश कुमार महथा, हायाघाट देशज टाइम्स। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत मे स्थानीय पंचायत अध्यक्ष अनिल मंडल के अवास पर शनिवार को जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस दौरान जदयू के राज्य परिषद सदस्य विनय कुमार चौधरी ने कहा, पार्टी को और मजबूत व जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंडों में बूथ व पंचायत स्तर पर महासदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा, पार्टी काे मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। वहीं, जदयू के राज्य परिषद सदस्य श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओ को सदस्यता रसीद का वॉल्यूम भी दिया गया।
मल्हीपट्टी उतरी पंचायत मे पंचायत अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता मे सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर शंभु नाथ झा, मुर्शीद आलम,केवल मंडल,शिव कुमार ठाकुर,अनिल मंडल,सत्रोहन महतो,तनवीर आलम,अमित यादव,शैलेंद्र चौधरी, रामचरण चौधरी नवीन कुमार चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.