मधुबनी, देशज टाइम्स। कलुवाही प्रखंड कार्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष उदय कांत चौधरी की अध्यक्षता में प्रखंड जदयू कार्यकताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी 17 फरवरी को दरभंगा के राज मैदान में जदयू के प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का फैसला किया गया। साथ ही अबतक कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को जदयू के राष्ट्रीय अध्य्क्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को दरभंगा ले चलने का आहवान किया गया। प्रमंडलीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला जदयू महिला अध्य्क्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की सशक्तीकरण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। सरकार की साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, महिलाओं के लिए नौकरी में आरक्षण व अन्य महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाओं ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया है।
जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओ से अपील करते कहा कि राज्य सरकार की ओर से चल रहे विकासात्मक योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचाएं, जिससे जनता इस योजनाओं के बारे में ज्यादा जान सके और इसका लाभ ले सके। जिलाध्यक्ष ठाकुर ने 17 फरवरी को आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचे और अपने राष्ट्रीय अध्य्क्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातों को सुन कर इसे जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा गांव, टोले, मोहल्ले व हर बूथ तक उनकी बातों को पहुंचाएं जिससे जनता व बिहार का और ज्यादा विकास हो सके।मौके पर केदारनाथ भंडारी, विक्रम शिला यादव, दोरिक पूर्वे, बैद्यनाथ यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, नारायण चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.