जाले,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के चंद्रदीपा गांव में मो. अलाउद्दीन व उसके भाई के बीच पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार मो. अलाउद्दीन का भतीजा मो. साकिब ने अपनी ही मां को घर से निकाल कर घर में ताला लगा दिया, जिसका विरोध कर रहे 76 वर्षीय अलाउद्दीन को पीट-पीट कर उसे गंभीररूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध को मरणासन्न स्थिति में उसके परिजनों ने जाले रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। इधर जख्मी के पुत्र फैजान अहमद को फोन पर ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसके पिता को पीट कर मार दिया गया है। इस पर फैजान अहमद ने अपना साला सलाहुद्दीन सहित अन्य तीन लोगों के साथ अपने गांव पहुंचकर घटनास्थल पर मौजूद मो. साकिब को मारपीट किया ।घटना की हल्ला हंगामा सुनकर ग्रामीणों ने जाले थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने साकिब सहित फैजान अहमद व उसके रिश्तेदारों को पुलिस अभिरक्षा में ले कर थाना पर लाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल जारी थी।








You must be logged in to post a comment.