spot_img

मानवता के हित में आगे आया एमएसयू, प्रशासन को अल्टीमेटम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएमसीएच में चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जूनियर डॉक्टरों व छात्रों की हड़ताल से मरीजों का जीना दूभर हो चला है। इसी मानवता को संजोनें शनिवार को अस्पताल पहुंचा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के समर्थकों का जत्त्था। डीएमसीएच इकाई के नेतृत्वकर्ता राजा झा के नेतृत्व में  समर्थकों ने अस्पताल में मेडिकल छात्रों की ओर से चल रहे हड़ताल का जायजा लिया।इसमें जो बातें सामने आई उसके निदान के लिए सभी एकजुट हो गए। श्री झा ने बताया कि हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने वहां के मेडिकल छात्रों से मिलकर वार्ता की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद चार प्रतिनिधिमंडल व्यवस्था को सुधारने व छात्र हित को देखते हुए तत्काल डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिलने पहुंचा। उन्हें ज्ञापन सौंपकर निदान की मांग मानवता के हक में जल्द करने पर जोर दिया। ज्ञापन में सारी असुविधाओं का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें आज की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मौके पर उपस्थित डीएमसीएच संघटन मंत्री अभिषेक कुमार झा ने कहा कि अगर चौबीस घंटे के अंदर जिला प्रशासन मरीजों के बारे में नहीं सोचता है और न ही पीजी डॉक्टरों का आंदोलन को खत्म करता है तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन मरीजों के साथ सड़कों पर उतरेगी जिसके जिम्मेदार सिर्फ जिला प्रशाशन होगा। मौके पर ऋषि कुमार, रोहित कुमार,अंकित झा,सागर सिंह, लोकेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता व एमएसयू पदाधिकारी उपस्थित थे।मानवता के हित में आगे आया एमएसयू, प्रशासन को अल्टीमेटम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar