spot_img

माह पूर्व हुई थी शादी, पति की दिखी दरिंदगी, पहले जमकर पीटा फिर केरोसिन डाला, आग लगा दी

spot_img
- Advertisement -

माह पूर्व हुई थी शादी, पति की दिखी दरिंदगी, पहले जमकर पीटा फिर केरोसिन डाला, आग लगा दीआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में विवाहिता को दहेज के लिए केरोसिन डालकर जान से मारने की कोशिश गई। इसमें विवाहिता का एक हाथ झुलस गया है। वहीं पिटाई से गंभीर अंदरूनी चोटें भी आई है। विवाहिता ने अपने भैंसुर शिवा दास पर जान से मारने का आरोप लगाई है। घायल विवाहिता का इलाज उमगांव पीएचसी में कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने तीन दिनों तक घायल पीड़िता का इलाज कर उसकी जान बचाई। लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब पुलिस घायल पीड़िता का बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची तो गुरुवार को देर शाम वे लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। घायल पीड़िता सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंडी भिट्ठामोर निवासी फेकन दास की पुत्री बताई गई हैं। जिसका विवाह हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में वार्ड सात के गणेश दास के पुत्र इंदल दास से कुछ माह पूर्व हुई थी।

- Advertisement -

इस पूरे मामले में घायल पीड़िता व उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। घायल व परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से ओडी स्लीप भेजें जाने के 72 घंटे बाद भी पुलिस उसका बयान लेने नहीं पहुंची। जबकि घटना 11 जून की बताई जा रही है। उसी दिन घायल अवस्था में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता व माता का कहना है कि जब वे लोग थाने में शिकायत लेकर गए तो पुलिस ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया। जिससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस ने ससुराल पक्ष से पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की है।

- Advertisement -

हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पीड़िता की हालत बेहद नाजुक थी। वह तीन दिनों तक बार बार उल्टी करती रही। जिसे काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई गई। इतना ही नहीं ओडी स्लीप के अलावा अस्पताल से थाना में फोन करके भी मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस घायल पीड़िता का बयान लेने नहीं पहुंची। पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाई है कि उसका अपने भाभी के साथ अवैध संबंध है और वह अपने घर के लोगों के साथ मिलकर विवाह के कुछ ही दिन बाद से दहेज के लिए परेशान करने लगा था। जबकि विवाह के समय दो लाख रुपया व बाइक के अलावा सोना चांदी भी दहेज में लेकर आई थी। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान लेने लायक स्थिति के इंतजार में पुलिस  अस्पताल नहीं पहुंची है। घायल या उसके माता पिता के बयान पर केस दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।माह पूर्व हुई थी शादी, पति की दिखी दरिंदगी, पहले जमकर पीटा फिर केरोसिन डाला, आग लगा दी

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture