spot_img

मिल्लत कॉलेज में पर्यावरण जल प्रबंधन स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन की जगी उम्मीद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिल्लत कॉलेज में पर्यावरण जल प्रबंधन में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसकी कवायद तेज कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. मो.रहमतुल्लाह ने इस मामले में मिथिला विवि के कुलपति समेत राज्यपाल से पत्राचार करते हुए छात्र हित में नामांकन जल्द शुरू करवाने की बात कही है। इधर, मंगलवार को पर्यावरण जल प्रबंधन में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन जल्द शुरू करने को लेकर एलुमनाई एसोसिएशन, पर्यावरण व जल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने भी प्राचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह से मिलकर उन्हें इस दिशा में बेहतर कार्य करने व छात्रोंपयोगी कदम उठाने की सराहना करते हुए उनके साथ लंबी बैठक करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विमर्श किया।

- Advertisement -

मौके पर,शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे  एसोसिएशन के अध्यक्ष फारूक इमाम ने प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्लाह से मिलने के बाद देशज टाइम्स को बताया, हम लोगों ने प्राचार्य डॉ. रहमतुल्लाह से मिलकर पर्यावरण जल प्रबंधन में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन फिर से प्रारंभ करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा है। साथ ही प्राचार्य की कार्ययोजना को जानते हुए उन्हें बेहतर छात्र हित में ख्याल रखने के लिए साधुवाद दिया है।

- Advertisement -

वहीं, प्राचार्य डॉ. रहमतुल्लाह ने देशज टाइम्स को बताया, पाठ्यक्रम में नामांकन प्रारंभ कराने के लिए विश्वविद्यालय व राजभवन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही फिर से इस संबंध में कुलपति से बात की जाएगी। जानकारी के अनुसार, आज हमारे आस पास जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। भूजल स्तर प्रतिदिन गिरता जा रहा है। ऐसे समय में पर्यावरण व जल प्रबंधन जैसे फायदेमंद व करियर उन्मुख पाठ्यक्रम का होना छात्रों के ज्ञानोपयोगी होने के साथ समाज के लिए बेहद जरूरी है जिससे भविष्य में समाज व विद्यार्थियों को काफी फायदा हो सकेगा।

- Advertisement -

बैठक में  डॉ. मो. शमीम, एसोसिएशन महासचिव मो. अहमर जेया वारसी, संयुक्त सचिव अफ़ज़लुल होदा, मो. इरशाद, मनोज कुमार, जाशिद हुसैन खान समेत दर्जनों छात्र व शिक्षक मौजूद थे।मिल्लत कॉलेज में पर्यावरण जल प्रबंधन स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन की जगी उम्मीद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar