लहेरियासराय, देशज टाइम्स। बालिका गृहकांड में कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जांच के दायरे में आने के बाद उनकी इस्तीफा की मांग पर वामदलों ने शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, सीपीआईएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, भाकपा के जिला सचिव नारायणजी झा,विश्वनाथ मिश्र, राजीव चौधरी के नेतृत्व में लहेरियासराय पोलो मैदान से निकला जो कमिशनरी, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर पहुंचकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया। प्रतिवाद सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के भूषण मंडल, माकपा के गोपाल ठाकुर और सीपीआई के विश्वनाथ मिश्र की तीन सदस्यीय अध्यमण्डल ने किया। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कारकाण्ड की सुनवाई कर रहीं पॉस्को कोर्ट ने सीबीआई को स्पष्ट आदेश दिया हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जांच के दायरे में लाया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाकपा के नेता राजीव चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के रहते बालिका गृह बलात्कार कांड की जांच प्रभावित हो सकती हैं। राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि लड़कियों के बयान में जिस मूंछ वाले अंकल जो भाजपा विधायक सुरेश शर्मा के रूप पहचान हुए। आज जहां उनको जेल में होना था वो आज भी नीतीश मंत्रीमंडल की शोभा बढ़ा रहे हैं। सभा को माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, रामसागर पासवान, भाकपा( माले) के प्रो कल्याण भारती, डॉ उमेश प्रसाद साह, सादिक भारती, इनौस जिला अध्यक्ष केशरी यादव, जिला सचिव गजेंद्र शर्मा, मो. मोजिम, रामनंदन साह, रंजीत राम और भाकपा के नारायण झा, आशुतोष मिश्रा ने भी संबोधित किया।








You must be logged in to post a comment.