spot_img

मॉडर्न ड्रेस बनाकर आधुनिकता से कदमताल करेंगी महिलाएं

spot_img
- Advertisement -

मॉडर्न ड्रेस बनाकर आधुनिकता से कदमताल करेंगी महिलाएं

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर के वार्ड चार स्थित बापू चौक सुंदरपुर में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए वार्ड पार्षद पंडित वेद व्यास ने कहा कि स्वरोजगार से महिलाओं की तरक्की का रास्ता खुल जाता है। स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन महिलाओं के लिए स्वरोजगार का सबसे बेहतरीन माध्यम है। इससे न सिर्फ महिलाएं घर बैठे काम कर अर्थ का उपार्जन कर लेती हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी सिलाई सिखाकर हुनरमंद बना देती हैं।

- Advertisement -

प्रशिक्षिका शोभा देवी ने बताया कि फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को प्रशिक्षण तो दिया ही जाता है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य प्रकार के समाजोपयोगी कार्यो के बारे में भी बताया जाता है। इस शिविर में महिलाओ को लेटेस्ट डिजायन के कपड़ों की सिलाई का बेहतरीन तरीका सिखाया जाएगा। अबतक कुल 37 महिलाओं ने नामांकन करवाया है। नामांकन कार्य अगले सप्ताह तक जारी रहेगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम का संचालन करते हुए फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने देशज टाइम्स को बताया, शहर में शिविर लगाने के दौरान जगह की कमी होती है, पर मोहल्ला निवासी पिंटू महासेठ ने निःशुल्क जगह उपलब्ध कराकर महिला सशक्तीकरण के अभियान को सुदृढ़ता प्रदान की है। मौके पर दुर्गा देवी, बबलू महासेठ, शशि खर्गा, सुभाष चंद्र सहनी, पिंटू महासेठ, वीणा देवी, ज्योति देवी, मुन्नी देवी, कविता देवी, मीनू कुमारी, राखी कुमारी, चंचल कुमारी, शालू कुमारी, निशा समेत मोहल्ले के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मॉडर्न ड्रेस बनाकर आधुनिकता से कदमताल करेंगी महिलाएं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar