spot_img

मोदी सरकार से हिसाब मांगनें सात को दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे दरभंगा के युवा

spot_img
- Advertisement -

 मोदी सरकार से हिसाब मांगनें सात को दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे दरभंगा के युवा

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आइसा जिला कमेटी की बैठक सीएम लॉ कॉलेज में जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता व जिला सचिव विशाल माझी के संचालन में शनिवार को हुई। बैठक में आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी भी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि इस बार छात्र-युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

- Advertisement -

छात्र युवा अपनी आक्रोश को 7 दिल्ली के सड़कों पर दिखाएंगे। कहा कि एक और रोजगार, अच्छे दिन, कालाधन, विकास, महंगाई, काम करना सरकार के वायदे चुनावी जुमले साबित हो चुके हैं। इसके खिलाफ आने वाले समय में छात्र-नौजवान देश की भविष्य तय करेंगे।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रिंस राज ने कहा कि छात्र युवाओं के शिक्षा -रोजगार निगलने वाली मोदी सरकार ने पूरे देश को हिंसा-उन्माद व मॉब लॉन्चिंग को बढ़ावा दिया है। कहा कि युवाओं को बेरोजगारी में धकेलने वाली मोदी सरकार बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि अब देश के छात्र-नौजवान मोदी सरकार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आने वाले चुनाव में सबक सिखाएंगें।

वहीं, संचालन करते हुए विशाल माझी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 22 जनवरी को राष्ट्रीय प्रतिवाद दिवस पर दरभंगा में भी प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्य योजना बनाई गई। 29 जनवरी को पोलो मैदान में भाकपा माले की ओर से आयोजित रैली को सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष निशा कुमारी, रिद्धि रानी, मो. तालिब, राजू कर्ण, जगदंबा प्रसाद, दिलीप कुमार, मो. शहाबुद्दीन, राहुल राज, अनिकेत कुमार, अमोद कुमार अमन, मो. अफजल, निखिल कुमार, मो. छोटे शामिल थे। 

मोदी सरकार से हिसाब मांगनें सात को दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे दरभंगा के युवा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar