spot_img

युवाओं की तरक्की का विशेष मंच बना बेनीपुर

spot_img
- Advertisement -

  युवाओं की तरक्की का विशेष मंच बना बेनीपुर

- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपुर युवाओं के लिए एक विशेष मंच बन गया है। यहां के उभरते युवाओं खासकर नौकरी में चाह में प्रदेश व देश स्तर पर भटकने वालों को एक ठौर यहां मिलता दिखाई देने लगा है। वैसे, जिसकी जरूरत यहां के उम्मीदवार नौजवानों को है उसकी विस्तृत तो नहीं लेकिन उम्मीद लेकर जरूर गुरुवार की सुबह आई जब स्थानीय  जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम  में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला लगाया गया। इसके आयोजन से यहां के होनहार युवाओं के लिए एक तरक्की का रास्ता जरूर खुला है। मेला का उद्घाटन बीडीओ जगत नारायण मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुधांशु, सीओ पंकज कुमार झा, उपप्रमुख प्रेम कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

युवाओं की तरक्की का विशेष मंच बना बेनीपुर

- Advertisement -

मेला में अठारह से पैंतीस वर्ष के लगभग 732 बेरोजगार युवकों का निबंधन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों की ओ से 228 उम्मीदवारों का चयन किया गया। सभी चयनित उम्मीदवरों को प्रथम चरण में रखा गया है। कौशल प्रशिक्षण के लिए 215 व स्वरोजगार के लिए  42 का चयन किया गया। मौके पर बीडीओ, सीओ, उपप्रमुख ने कहा  कि  यह रोजगार सह मार्गदर्शन मेला बेनीपुर के ग्रामीण बेरोजगार युवकों के साथ युवतियों को नौकरी के क्षेत्र में पहली कड़ी है। यह प्रखंड के लिए खुशी की बात है कि जीविका की ओर से इतनी सारी कंपनियों को एक साथ उनके घर तक लाया गया है।

यह कंपनी पहुंची, दिखा युवाओं में जोश

रोजगार मेले में एसआईएस सिक्योरिटी, शिवशक्ति बॉयोटेक, नवभारत, होप केअर सर्विसेज, वर्धमान यान आरएसइटीआईएलआईसी के  साथ ही दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण आईसीए तिरहुत समग्र विकास परिषद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

युवाओं की तरक्की का विशेष मंच बना बेनीपुर

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधक (रोजगार) नाजिह बानो ,प्रबंधक रोजगार विश्वजीत कुमार सुमन, जीविका कर्मी अमृता रंजन, विष्णुदेव श्वेतांक कुमार  कामदेव, राम कुमार , गौतम कुमार, मुकेश कापड़ी, दुर्गेश कुमार राय समेत सैकड़ों युवा व ग्रामीण मौजूद थे।

युवाओं की तरक्की का विशेष मंच बना बेनीपुर

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket