spot_img

रखिए धैर्य, मिलेगा सरपंच, पंच को आपका हक

spot_img
- Advertisement -

रखिए धैर्य, मिलेगा सरपंच, पंच को आपका हक

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायत राज एक्ट को लागू करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार बधाई के पात्र है। उन्होंने पंचायती राज एक्ट लागू कर महिलाओं को समाज के बराबरी में हक देने के लिए पचास प्रतिशत का आरक्षण की व्यवस्था की। जिस प्रकार मुखियाओं का कार्य विकास से संबंधित है,उसी प्रकार सरपंच-पंच की भूमिका गांव स्तर पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए है। सरपंच-पंच की समस्याओं को पुनः सरकार के समक्ष रखकर निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। यह बात बेनीपट्टी में बिहार विधान परिषद् के सदस्य सह जदयू नेता डॉ. दिलीप चौधरी ने डॉ. एनसी कॉलेज में आयोजित जिला सरपंच-पंच संघ के आठवें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कही। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार व सदन पंचायत प्रतिनिधियों के हर समस्याओं के प्रति गंभीर है। जहां तक मानदेय से संबंधित सवाल है तो जल्द ही आपकी मांग को सदन में रखा जाएगा। एसडीएम मुकेश रंजन ने कहा कि सरपंच संघ का हर प्रस्ताव सकारात्मक है। इसे सरकार तक भेजा जाएगा। इसके लिए आप लोग आश्वसत रहे। वहीं, एसडीएम ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विकास के साथ कानून व्यवस्था का भी ख्याल करना होता है। विकास तब तक संभव नहीं है जब तक कानून व्यवस्था सही नहीं होगा। जिस तरह जिला में डीएम के साथ एसपी होते है।

- Advertisement -

रखिए धैर्य, मिलेगा सरपंच, पंच को आपका हकअनुमंडल में एसडीएम के साथ एसडीपीओ होता है। ब्लॉक में बीडीओ के साथ एसएचओ होते हैं। उसी तरह पंचायत स्तर पर विकास के लिए मुखिया के साथ कानून व्यवस्था के लिए सरपंच होता है। आप लोगों के कारण ही कई समस्याओं का निदान होता है। वहीं, एसडीपीओ पुष्कर कुमार कहा कि पंचायती राज महात्मा गांधी की सोच है। इस व्यवस्था को मजबूत कर ही समाज में विकास के साथ शांति व्यवस्था को लागू कर सकते है। न्याय व्यवस्था के लिए कई कोर्ट हैए लेकिन ग्रामीण स्तर पर ग्राम कचहरी से ही लोगों को सुलभ न्याय मिल पाता है। वहीं सरपंच.पंच के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने अधिकारियों के समक्ष सरपंच.पंच की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन के लिए सबको सोचना होगा। ग्राम कचहरी के समस्याओं का निदान होने से ही लोगों को ग्राम स्तर पर न्याय मिल पाएगा। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत पाग.दोपट्टा से किया गया। वहीं, उपस्थित अधिकारियों व संघ के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

रखिए धैर्य, मिलेगा सरपंच, पंच को आपका हक

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच.पंच संघ के जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने किया। वहीं संचालन सरपंच-पंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेन्द्र ठाकुर ने किया। वहीं, कार्यक्रम को शिक्षक संघ के महादेव मिश्र, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, अरेड़ एसएचओ गया सिंह, प्राचार्य भवानंद झा समेत कई संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हरिमोहन यादव, भोगेन्द्र पासवान,सतीश चन्द्र झा,रंजू देवी, प्रकाश झा,सूर्यनारायण यादव,मदन कुमार मिश्र, रामाशंकर ठाकुर, पम्मी कुमारी, महेश नारायण यादव, दशरथ साहु, बलराम कुमार झा, रामनारायण सिंह, कांति झा, नवोनारायण झा, शौकत अली नूरी, गौड़ी शंकर, राज हंस, जीवानंद मिश्र, जयनाथ कामत, रामसरोवर यादव, सच्चिदानंद झा सहित पूरे जिले के सरपंच-पंच मौजूद थे।

इंसेट यह भी पढ़िए,
ओम सनातन संकीर्तन सम्मेलन को लेकर बैठक

जयनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयनगर रेलवे स्टेशन चौक स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय में ओम सनातन संकीर्तन सम्मेलन सह प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर प्रागंण में ओम सनातन संकीर्तन मंडली मिथिलापुरी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 से 31 दिसंबर तक पुराने नगर पंचायत कार्यालय में संकीर्तन सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीस कीर्तन मंडलियों में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पांच मंडली भाग लेगें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ईश्वर दयाल ने बताया कि संकीर्तन के आयोजन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में इंदर जी, अशोक ठाकुर, ललन कपड़ी, शिबू महाजन, सूर्य नारायण मंडल, सुरेंद्र ठाकुर, दुर्गेश,  धर्मनाथ साह, पंडित राजू तिवारी, अरुण मंडल, राजू वाजपेयी, डॉ. कुमार सच्चिदानंद नीलू समेत अन्य मौजूद थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir