spot_img

लोगों के दुख-दर्द को कम करेंगे पुलिसकर्मी, बनेंगे सहयोगी

spot_img
- Advertisement -

लोगों के दुख-दर्द को कम करेंगे पुलिसकर्मी, बनेंगे सहयोगी आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कोई भी पीड़ित थाना पर अपना दुख-दर्द लेकर आता है तो उसे प्यार से समझा कर उसके दुख को दूर करने का प्रयास करें। ये पुलिसिंग का मूल मंत्र है। पुलिस हर समय जनता के दुख-दर्द को कम करने के लिए है। खास कर कुछ वर्षो से जमीनी विवाद के मामले अधिक पुलिस के सामने आ रहे है। ऐसे मामलों में दोनों पक्ष के लोगों को सामने रख कर थाना दिवस पर मामले को सलटाए। वहीं ठंड के साथ अब शाम से ही कुहासा लग रहा है।ऐसे में पुलिस को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बात सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में उपस्थित थानेदारों को निर्देशित करते हुए कही। एसडीपीओ ने कहा कि कुहासे को देखतेहुए विशेष गस्ती पर ध्यान दें, बाजार में पैदल गश्ती भी कराएं। इससे कई तरह के समस्याओं का निपटारा हो सकता है। इस दौरान एसडीपीओ ने सभी थानेदारों को विशेष रुप से शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करें। शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। एसडीपीओ ने सभी एसएचओ को सघन वाहन जांच करने का निर्देश दिया। बैंक व पेट्रोल पंप के सुरक्षा के लिए हमेशागश्ती करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ ने अनुमंडल के सभी थानों में लंबित अतिविशेष कांडों की समीक्षा कर मामले के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, बेनीपट्टी के एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, अरेड़ के एसएचओ गया सिंह, मधवापुर के एसएचओ अनिल कुमार,हरलाखी के एसएचओ अशोक कुमार,पतौना ओपीध्यक्ष हनुमान चैधरी,खिरहर के एसएचओ शैलेषकुमार झा, साहरघाट के एसएचओ सुरेन्द्र पासवान समेत कई एसएचओ मौजूद थे।लोगों के दुख-दर्द को कम करेंगे पुलिसकर्मी, बनेंगे सहयोगी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture