केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड पंचायत वार्ड सदस्य संघ के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय मान-सम्मान व अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन का उदधाटन संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि ने किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शाहिल अब्बासी ने की। संचालन सचिव योगानंद झा ने किया । सम्मेलन में सर्वप्रथम श्री मणि व सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्मेलन के माध्यम से सदस्यों ने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को रखते हुए निदान के लिए प्रखंड प्रशासन से गुहार लगाया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज वार्ड सदस्यों को मिले अधिकार पर चौतरफा हमला हो रहा है। आज गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम कहना चाहते हैं कि वार्ड सदस्य संघ गांधी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष करेंगे और स्वच्छ समाज के निर्माण तथा पंचायत की विकास में आगे रहेंगे।
सम्मेलन को राजा राम, दीपक कुमार ,सहदेव चौपाल, अमित कुमार, उषा देवी, मर्यादा देवी, मनोज झा, रबिया देवी,मो.इकराम, अनील पासवान, गुलशन खातून मनोज झा, शिवनाथ यादव, सोहित साहु , वीणा देवी, उदगार यादव सहित कई ने संबोधित किया।








You must be logged in to post a comment.