spot_img

शकील अहमद ने कहा, खुद के आंकड़ों पर देश को संतुष्ट करे चुनावआयोग, कांग्रेसी था, हूं व रहूंगा

spot_img
- Advertisement -

शकील अहमद ने कहा, खुद के आंकड़ों पर देश को संतुष्ट करे चुनावआयोग, कांग्रेसी था, हूं व रहूंगाशकील अहमद ने कहा, खुद के आंकड़ों पर देश को संतुष्ट करे चुनावआयोग, कांग्रेसी था, हूं व रहूंगा  दरभंगा, देशज टाइम्स।पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ. शकील अमहद ने चुनाव आयोग के खुद के आंकड़ों पर सवाल खड़ा कर प्रश्न पूछा है। उन्होंने एक  रिपोर्ट के हवाले से कहा, मतगणना के बाद आयोग के खुद के आंकड़ों पर देश प्रश्न कर रहा है। आयोग को इन प्रश्नों से संतुष्ट करना चाहिए। रविवार को दरभंगा परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, चुनाव होते रहते हैं। कोई एक जीतता है। बाकी सब हारते हैं। दल के आधार पर भी कोई एक पार्टी या गठबन्धन की जीत होती तो बाकी की हार होती है। पर इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी हार चुनाव आयोग की हुई है।

- Advertisement -

चुनाव आयोग के अपने ही आंकड़ों ने उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। पूरे देश में 300 से कहीं ज्यादा सीटों पर कहीं मतदान में गिरे मतों से ज्यादा मतों की तो कहीं कम मतों की गिनती हुई है। और यह आंकड़े खुद चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि यूपी की 80 व बिहार की 40 सीटों को मिलाकर कुल 120 में से 119 पर यह गड़बड़ी मिली है। डॉ. अहमद ने कहा कि बार-बार चुनाव आयोग से सवाल किया तो चुनाव आयोग ने अपने वेबसाइट से वह आंकड़े ही डिलीट कर दिए। जहां चुनाव आयोग को मामले पर सफाई देनी चाहिए थी, वहां चुनाव आयोग ने कहा कि वोट भूतों ने नहीं, लोगो ने ही गिराए हैं, तो गड़बड़ी भी लोग ही करते हैं, भूत नहीं।

- Advertisement -

श्री अहमद ने कहा कि इसके दो दिन बाद ही पत्रिका के संपादक के घर ईडी का छापा पड़ता है। इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि जो सच को उजागर करेगा, उसे परेशान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने टीएन शेषन व एमएस गिल के समय जो विश्वास और प्रतिष्ठा हासिल किया था, वह उनके अपने ही आंकड़ों के कारण खत्म हुई है। इस तरह की घटना निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। इस तरह के खुद के आंकड़ों से ही फैलाए भ्रम को सामने आकर चुनाव आयोग को दूर करना चाहिए नही तो यह आगे आने वाले समय मे खतरनाक हो सकता है। लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। कांग्रेस की ओर से निलंबित किये जाने के बाद की रणनीति पर पूछे गए प्रश्न के जबाब में डॉ. अहमद ने साफ साफ कहा कि वे कांग्रेसी थे, कांग्रेसी हैं और आजीवन कांग्रेसी रहेंगे। उन्हें पार्टी ने निकाला नहीं है। यदि निलंबित भी किया है तो निलंबन का मतलब है कि वे पार्टी  में बने हुए हैं। मौके पर कांग्रेस नेता पवन चौधरी, सैयद तनवीर अनवर, रतिकांत झा, डॉ खुदादाद, शब्बीर अहमद, गजेंद्र झा, मनोज कुमार मिश्रा, जहांगीर आलम,अनवर अली, एजाज अनवर,सादिक आरजू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।शकील अहमद ने कहा, खुद के आंकड़ों पर देश को संतुष्ट करे चुनावआयोग, कांग्रेसी था, हूं व रहूंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखीसराय में दरिंदे को मिली सबसे बड़ी सजा! 8 साल की मासूम से रेप पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला – ‘ अंतिम सांस तक...

Bihar POCSO Verdict: लखीसराय की विशेष पॉक्सो अदालत ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी गोपाल मिश्रा को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन माह में सुनवाई पूरी हुई।#BiharPOCSO,#LakhisaraiNews,#ChildProtection

मोकामा के बाबा चौहरमल धाम का बदलेगा भाग्य! Samrat के एक फैसले से दौड़ेगी विकास की लहर! | पढ़िए – मंत्री लखेंद्र पासवान की...

Baba Chuharmal Dham: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे स्थानीय#BiharTourism,#BabaChuharmalDham,#SamratChoudhary

श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से झारखंड -दुम्मा तक देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं- कांवड़ियों के लिए बिहार में PHED का बड़ा ऐलान...

Bihar Shravani Mela: बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रावणी मेला 2026 के लिए मुंगेर, भागलपुर और बाँका के कांवड़िया पथ पर अभूतपूर्व व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को 24x7 स्व#BiharShravaniMela,#KanwariyaPath,#PHEDBihar

Bihar Tiranga Yatra बिहार के हर सरकारी स्कूल में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा अनिवार्य: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा फैसला

Bihar Tiranga Yatra: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने का आदेश दिया है। इस दौरान पढ़ाई बाधित न हो, इसका भी ध#BiharTirangaYatra,#EducationNewsBihar,#IndependenceDay