spot_img

शकील ने कहा, युवा, गरीब, दलित, किसान, मजदूर सब मोदी सरकार में मजबूर

spot_img
- Advertisement -

शकील ने कहा, युवा, गरीब, दलित, किसान, मजदूर सब मोदी सरकार में मजबूर आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। आगामी तीन फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने को लेकर लदनियां प्रखंड के पद्मा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बाबूबरही विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व मंत्री गुणानंद झा की अध्यक्षता में हुई। संचालन अनिल कुमार अनिल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि मजहब के नाम पर देश को तोड़ने की कोशिश कर रही वर्तमान केंद्रीय सरकार से मुक्ति पाने का मन पूरे देश की जनता बना चुकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जनता विकल्प के रूप में सरकार में कांग्रेस को देखना चाहती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व आगामी लोकसभा की तैयारी पूरे देश में अनवरत चल रही है। विधायक भावना झा ने कहा कि आज अमन चैन खतरे में है। इसकी रक्षा के लिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि भजपा सरकार किसानों की स्थिति सुधारने में पूरी तरह विफल रही है। मौके पर शीतलांबर झा, आभा पांडेय,शकील अख्तर,दीपक कुमार सिंह,युगल किशोर झा,मीणा देवी कुशवाहा, वीरेंद्र झा, इजहार अहमद, सुरेंद्र पांडेय, राजकमल, मिहिर कुमार झा, उपेंद्र यादव, नवल किशोर झा, राजकुमार ठाकुर, दुखरण गुप्ता,रामाशीष यादव,जीवू झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

   

वहीं हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित डाक बंगला परिसर मे बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से आमसभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय राय ने किया। मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध पार्टी की ओर से यह ऐतिहासिक रैली होगी।

शकील ने कहा, युवा, गरीब, दलित, किसान, मजदूर सब मोदी सरकार में मजबूर

मोदी सरकार में युवा, गरीब, दलित व किसान, मजदूरों के लिए एक भी सार्थक योजना धरातल पर नहीं है। चुनाव के दौरान जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया है। इसका जवाब आगामी लोकसभा के चुनाव मे जनता को देना है। वहीं उक्त सभा में जदयु नेता रामसेवक ठाकुर व पिपरौन गांव के अरुण यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिलाध्यक्ष शितलांबर झा,अमानुल्लाह खान, प्रखंड अध्यक्ष अजय राय,मो इजहार,धीरेंद्र झा,मुखिया शिवचंद्र मिश्र,दयानंद झा,धर्मनाथ मंडल,मुखिया दयानन्द झा,हरि शंकर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar