spot_img

शराब का जखीरा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

शराब का जखीरा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्पाद विभाग की टीम ने बेनीपट्टी थाना के बेहटा पछीवारी टोल में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग ने शराब बरामदगी कर बिक्री के आरोप में मो. मुमताज़ की पत्नी नाजो खातून व पुत्र मो. हीरा को हिरासत में लेकर मधुबनी ले गए। उत्पाद विभाग के दरोगा अनिल सक्सेना ने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इसमें 300 एमएल के 1400 बोतल देसी शराब बरामद हुई। वहीं, विदेशी 180 एमएल के 22 बोतलए375 एमएल के चार बोतल आरएस व 750 एमएल के एक बोतल आरएस शराब बरामद की गई। उधर, उत्पाद विभाग के छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामदगी से एक बार फिर बेनीपट्टी पुलिस के निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे है। उधर, बेनीपट्टी पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा ने संध्या उच्चैठ कॉलेज के समीप 114 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है।

- Advertisement -

शराब का जखीरा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कॉलेज पथ से शराब की खेप जाएगी। सूचना मिलते ही एएसआई श्री मिश्र मौके पर पहुँच कर कारोबारी का इंतजार करने लगे। इस दौरान एक बाइक सवार बाइक पर बोरा लाद कर बिरौली की ओर जा रहा था। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक चालक बाइक को छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया है। कारोबारी वरुण कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar