spot_img

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

spot_img
- Advertisement -

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शानशाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

- Advertisement -

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। आखिरकार करीब तीन सालों के अंतराल पर फिर एके 47 की गूंज ने दरभंगा को दहला ही दिया। शनिवार की सुबह सदर के रानीपुर एनएच 57 पर जो हुआ वह सड़क निर्माण कंपनी के लिए दहशत भरा रहा। आखिर बहेड़ी में सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों को जैसे गोलियों से छलनी कर दिया ठीक वैसे ही सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर रानीपुर के निकट सशस्त्र अपराधकर्मियों ने शाही कंस्ट्रक्शन के मालिक कुशेष शाही उर्फ गोरे को गोलियों से छलनी कर दिया।

- Advertisement -

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

- Advertisement -

यह दीगर है, पुलिस घरेलू विवाद से मामले को जोड़ने में लगी है। बहरहाल, शाही एनएचआई से जुड़कर पूर्णिया व सहरसा समेत कई जगहों पर सड़क निर्माण में जुटे थे। हत्या में अपराधियों ने फिर एके 47 का प्रयोग कर यह जता दिया कि अत्याधुनिक हथियार अपराधियों के लिए महज खिलौना ही रहा। इधर, घटना के बाद विरोध में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

सुबह एनएच पर मौजूद लोगों में प्रत्यक्षदर्शियों ने देशज टाइम्स को बताया कि शाही एनएच पर अवस्थित  कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय से कुछ दूर पहले ही अपराधियों ने उनके कार को घेर लिया। आगे से गोली चलाई। मगर उस गोली से उन्हें बचता देख अपराधियों ने

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

चारों ओर से घेरकर उनपर विभिन्न हथियारों से ग्यारह गोलियां दागीं। इसमें कनपट्टी से लेकर पूरे शरीर में छह गोली लगी है। इसके बाद अपराधियों ने तय मानकर कि अब शाही की मौत हो चुकी है  वहां से मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए।

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

जानकारी के अनुसार, शाही एनएचआई के साथ मिलकर सड़क निर्माण के लिए दो सौ करोड़ का काम लिया था। निर्माण से जुड़े कई फैक्ट्री के अलावे  सिर्फ रानीपुर में उन्होंने पांच सौ से अधिक लोगों को रोजगार दिया था। उनकी मौत देखकर हर चेहरा रो रहा था। हर परिवार की आंखें नम हो गई थी। सभी यही कह रहे थे हे भगवान इ कि कलिहे…। वहीं आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर घंटों हंगामा किया। इधर शाही के भाई दीवाकर प्रसाद शाही ने सदर थाने में सीतामढ़ी के नीरज मुखिया को नामजद करते हुए कई अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है।

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

कारण, शाही का सीतामढ़ी से बवाल का संबंध रहा है। शाही ने दूसरी शादी सीतामढ़ी में ही लव मैरेज बतौर की थी जिसका पारिवारिक स्तर पर जमकर विरोध हुआ था। यही वजह है कि पुलिस पारिवारिक उमझन में मौत की बात मानकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। इससे पूर्व डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के दौरान नगर विधायक संजय सरागवी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। वहीं, पुलिस से कई तथ्यों पर जानकारी लेते हुए जल्द मामले के उदभेदन की बात कही।

शाही मर्डर :  एके 47 की खून से छीनी रानीपुर की शान

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police News दरभंगा में पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! आपके थाने में कौन बना नया SHO?

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने तीन महत्वपूर्ण पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। राहुल कुमार बड़गाँव के नए थानाध्यक्ष बने हैं, जबकि बलवंत कुमार हायाघाट थाना की कमान संभालेंगे#DarbhangaNews,#BiharPolice,#PoliceTransfer

NEET पर अमित शाह का विपक्ष को सीधा चैलेंज: ‘मैं संसद में ही हूं, चर्चा से आप भाग रहे’

NEET Controversy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NEET विवाद पर संसद में विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से संसद में हैं और सरकार चर्चा के ल#AmitShah,#NEETControversy,#ParliamentSession

बिहार पुलिस पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र का तीखा हमला: ‘डायल 112 गश्ती नहीं, मटरगश्ती कर रही!’

Bihar Crime News: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने डायल 112 पर 'मटरगश्ती' का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कार#BiharNews,#BhaiVirendra,#BiharPolice

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का 17 अगस्त से नया नियम! अब घर बैठे मिलेगी आपकी डिजिटल डीड| जानें कैसे – रजिस्ट्री की प्रक्रिया में...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का झंझट अब खत्म होने वाला है! 17 अगस्त तक सभी 141 कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन लागू होगा। 75 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को घर बैठे ही#BiharLandRegistry,#PaperlessRegistry,#BiharNews