spot_img

शौचालय निर्माण का भुगतान सुस्त, भड़के डीएम

spot_img
- Advertisement -

शौचालय निर्माण का भुगतान सुस्त, भड़के डीएम

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में बुधवार को बाबूबरही ई-किसान भवन में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सात निश्चय योजना से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने समीक्षा के क्रम में शौचालय निर्माण के पश्चात भुगतान की धीमी प्रगति को देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कर्मियों को लाभुकों को शीघ्र भुगतान करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों के भुगतान व निर्माण कार्य की समीक्षा में आवास निर्माण की प्रगति काफी धीमी पाई गयी।

- Advertisement -

शौचालय निर्माण का भुगतान सुस्त, भड़के डीएमसभी आवास सहायकों को सुधार लाने का निर्देश मिला। एक माह के अंदर खराब प्रदर्शन वाले आवास सहायकों को चिन्हित कर चयन मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। भूपट्टी पंचायत के मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान में अनियमितता की शिकायत पर बीडीओ को दस दिनों के अंदर जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश मिला। डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से नल-जल,गली-नली,आवास योजना व खुले में शौच से मुक्ति के लिए पंचायत में शौचालय के निर्माण कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर डीडीसी अजय कुमार सिंह, निदेशक,डीआरडीए ब्रज बिहारी भगत, बाबूबरही बीडीओ प्रकाश कुमार समेत सभी पंचायतों के मुखियागण व पंचायत सचिव,आवास सहायक समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों में कार्य कर रहे संवेदक उपस्थित थे।

- Advertisement -

शौचालय निर्माण का भुगतान सुस्त, भड़के डीएम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar