spot_img

श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, वाजिब हक

spot_img
- Advertisement -

श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, वाजिब हक

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम  शीर्षत कपिल अशोक ने  शुक्रवार को स्थानीय वाटसन उच्च विद्यालय स्थित एकलव्य हॉल में श्रम संसाधन विभाग की ओर से आयोजित श्रम अधिकार दिवस पर एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी पंचायतों से एक-एक श्रमिकों का चयन कर विभागीय योजनाओं यानी बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार व शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं,बंधुआ मजदूर पुनर्वास कार्यक्रम,बाल श्रमिकों के

- Advertisement -

श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, वाजिब हक लिए पुनर्वास कार्यक्रम व विभिन्न श्रम अधिनियमों यथा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम,1948, बाल व किशोर श्रम (प्रति.व उ.) अधिनियम 1986, कर्मकार प्रतिकर अधिनियम 1923 इत्यादि की जानकारी दी गयी। डीएम ने बताया कि बिहार भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिकों को बोर्ड में निबंधन कराना आवश्यक है। निबंधित निर्माण श्रमिकों को दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में चार लाख, स्वाभाविक मृत्यु की स्थिति में

- Advertisement -

श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, वाजिब हक

एक लाख, पुत्री की विवाह के लिए पचास हजार, भवन मरम्मति के लिए बीस  हजार, औजार क्रय के लिए पंद्रह हजार, चिकित्सा सहायता प्रतिवर्ष तीन हजार, मातृत्व लाभ दस हजार का अनुदान दिया जाता है। मौके पर सहायक समाहर्ता प्रशिक्षु कुमार गौरव,सहायक श्रमायुक्त दरभंगा नीरज नयन, श्रम अधीक्षक मधुबनी  कुमार आलोक रंजन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अशोक कुमार समेत ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में अन्य लोगों ने भाग लिया।

श्रमिकों को मिलेगा सम्मान, वाजिब हक

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar