spot_img

संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा सोलह को, 19 केंद्र अलर्ट पर

spot_img
- Advertisement -

संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा सोलह को, 19 केंद्र अलर्ट पर आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार लोक सेवा द्वारा आयोजि 64वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन प्रभारी डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को डीआरडीए स्थित सभागार में आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सदर सह-सहायक परीक्षा संयोजक कामिनी वाला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,मधुबनी समेत स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी व बीडीओ समेत सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। बैठक में प्रभारी डीएम दुर्गानंद झा ने सभी पदाधिकारियों को बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 64वीं संयुक्त(प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन सोलह दिसंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर परीक्षा के सफल संचालन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा के अवसर पर संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है। उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। इसमें लापरवाही बरतने वालें पदाधिकारियों व कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के 19 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस बल व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा सोलह को, 19 केंद्र अलर्ट पर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar