दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा राज मैदान में प्रस्तावित जदयू की सत्रह फरवरी को प्रस्तावित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के स्थल व तैयारियों का गुरुवार को जिला अध्यक्ष सुनील भारती सहनी, जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जायजा लिया। वहीं, श्री भारती ने देशज टाइम्स को बताया कि राज मैदान में आयोजित प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के हर एक प्रखंडों में तैयारी बैठक की जा रही है।
जिला संगठन के साथ पार्टी के विधायक भी अपने स्तर पर सम्मेलन को सफल बनाने में दिन-रात जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील स्वयं कर रहे हैं। साथ ही श्री भारती ने बताया कि दरभंगा सहित मधुबनी व समस्तीपुर जिला से छोटी व बड़ी वाहनों से लाखों की संख्या में राज मैदान में कार्यकर्ता व पार्टी के समर्थक भाग लेंगे। यह प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। मौके पर जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रूमी, डॉ. राम मोहन झा, कन्हैया प्रसाद साह, एहसानउल हक, प्रदीप कुमार महतो, भरत राय, रविंद्र यादव, वृजेश सिंह, नवनीत सिंह, ख्वाजा फरीदुद्दीन राजेश्वर राणा, डॉ. मो. इमाम उल हक लाल बाबू साह मौजूद थे।







You must be logged in to post a comment.