spot_img

सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी, टैंकर चालक, खलासी समेत पांच लोगों की मौत, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी, टैंकर चालक, खलासी समेत पांच लोगों की मौत, कोहरामबेगूसराय, देशज टाइम्स। बेगूसराय में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। एक घटना में बाइक सवार दंपति और दूसरी घटना में टैंकर चालक व खलासी की मौत हो गई।

- Advertisement -

सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी, टैंकर चालक, खलासी समेत पांच लोगों की मौत, कोहरामशुक्रवार सुबह जीरो माइल के समीप एक ट्रक और दूध के टैंकर की टक्कर में टैंकर चालक तथा खलासी की मौत हो गई। बरौनी डेयरी से टैंकर चालक दूध लेकर लखीसराय जा रहा था। इसी दौरान सिमरिया पुल की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक मेती चौक बरौनी निवासी रूपेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल खलासी अंबा निवासी नीतीश कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई।

दूसरी घटना बखरी थाना क्षेत्र के सिमरी में हुई। जहां एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक खगड़िया जिले के मेघौना निवासी महेश्वर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीसरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर में हुई। बताया गया कि एनएच-28 पर बछवाड़ा की ओर बाइक से जा रहे दंपति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निकसपुर, उजियारपुर निवासी अमरेश कुमार चौधरी एवं उनकी पत्नी बबली देवी की मौत हो गई। तीन अलग-अलग घटनाओं को लेकर सदर अस्पताल में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी, टैंकर चालक, खलासी समेत पांच लोगों की मौत, कोहराम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture