spot_img

समिति के सवाल-जवाब सुशासन की सरकार पर तमांचा

spot_img
- Advertisement -

समिति के सवाल-जवाब सुशासन की सरकार पर तमांचा

- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में प्रमुख नजराना खातून की अध्यक्षता में  हुई। बीडीओ रितेश कुमार ने मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। इसके बाद बारी बारी से  प्रश्न रखने का आग्रह किया। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर सदस्यमोहीउद्दीन अंसारी ने पूछा, अलीनगर में कुल कितने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और उनमें कितने डॉक्टर हैं तो इसका जवाब देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. एनएन लाभ ने कहा, अलीनगर के सभी ग्यारह पंचायतों में दस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है किंतु वहां पर एक भी डॉक्टर कार्यरत नहीं हैं। प्रखंड मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पर तीन डॉ. की प्रतिनियुक्त होने की बात उन्होंने बताई। स्वास्थ्य केंद्र में एआरबी की दवा उपलब्ध नहीं रहने का बात उन्होंने स्वीकारी जिसपर सदस्यों ने प्रस्ताव में डॉक्टरों की मांग करने का सुझाव दिया। बैठक से बार-बार सीडीपीओ की अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा जब पदाधिकारी बैठक में आएंगे ही नहीं तो बैठक का क्या औचित्य है। सदस्यों ने बैठक के दिन ही कोई ना कोई बहाना बनाकर सीडीपीओ के नहीं रहने की बात उठाया और उनसे अगले बैठक में जिस दिन समय दें उस दिन ही बैठक करने का अनुरोध किया। सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने पर भी प्रश्न उठाया तो पर्यवेक्षिका  गायत्री कुमारी व रेनू कुमारी ने पिछले पांच दिसंबर से सेविका व सहायिका के हड़ताल पर रहने की बात बताई। वही नई बहाली के तहत 35 आंगनबाड़ी सेविका व तैंतीस सहायिका की बहाली प्रक्रिया जारी रहने की बात  बताएं। सदस्य पुरुषोत्तम सिंह एवं रामदेव यादव ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कुव्यवस्था की बात उठाते हुए बीईओ पर ही सवालिया निशान लगाया तो  बीईओ देव शरण राउत ने जवाब देते हुए कहा हमने आते ही मध्यान भोजन की चावल में भयंकर गड़बड़ी के मामला को जब पकड़ा व चावल की बोरी को जब जांच करवाया तो 35 से 40 किलो प्रति बोरा औसत वजन निकला और उसे जब्त कर  जब संवेदक पर कानूनी कार्रवाई की  तो जिला से जांच करने पहुंचे पदाधिकारी ने उसे 52 से 53 किलो बता कर हम पर ही प्रपत्र क  गठन करने व कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया। इस परिस्थिति में निष्पक्ष होकर हम किस प्रकार काम कर सकते हैं। सदस्यों ने समय से विद्यालय नहीं खुलने व मध्यान्ह भोजन में भयंकर गड़बड़ी रहने की बात भी जोर-शोर से उठाया, सदस्य इंदु देवी ने फसल क्षति मुआवजा अब तक नहीं मिलने का बात उठाया तो बीएओ मो. हारून रशीद ने कहा प्रखंड क्षेत्रों में 3959 आवेदन तो आनलाइन किया गया लेकिन आवेदन जांच के लिए सिर्फ 2361 जमा हुआ जिसका एडवाइस बनाकर जिला सूची भेज देने की बात बताई।

- Advertisement -

समिति के सवाल-जवाब सुशासन की सरकार पर तमांचा

- Advertisement -

छुटे लोगों से भी एक से दो दिनों में आवेदन अभिलंब कार्यालय में उपलब्ध करा देने को कहा अन्यथा उसके बाद उस पर कोई विचार नहीं करने की बात भी बताया, आवेदन कर्ता किसानों से अपने बैंक अकाउंट को एनपीसीआई जो भारत सरकार के द्वारा जारी पोर्टल है उससे  लिंक करा लेने को कहा अन्यथा पैसा जाने में कठिनाई उत्पन्न होने की बात बताया, सदस्य रेनू देवी ने वृद्धावस्था पेंशन से अब तक काफी  लोगों की वंचित होने की भी बात उठाया थाना अध्यक्ष राम नारायण पासवान ने सड़कों पर पानी बहाने को लेकर सदस्यों से आग्रह किया इसे रोकने का व्यवस्था करवाएं अन्यथा उन लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कहा साथ ही प्रखंड के पकरी चौक ,अलीनगर चौक व नरमा बसंत चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी प्रस्ताव सदन में लिखने का अनुरोध किया वहीं मनरेगा, खाद आपूर्ति समेत कई मुद्दे पर भी चर्चा की गई बैठक में ग्यारह मुखिया में से सिर्फ चार मुखिया ही मौजूद थे। समिति की बैठक मैं आज तक एक भी महिला मुखिया कि नहीं रहना चर्चा का विषय बना रहा, जिप सदस्य मो सिराजुद्दीन ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सदस्य एवं पदाधिकारियों में समन्वय बनाने की हर संभव कोशिश की बैठक में एम ओ शैलेश्वर प्रसाद, सीओ राजीव रंजन, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार, मुखिया राधेश्याम झा, अनिल महतो, अरुण पासवान, मनेसुर रहमान उप प्रमुख बिरजू मंडल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

समिति के सवाल-जवाब सुशासन की सरकार पर तमांचा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime पटना में खौफनाक मौत! दुर्गा मंदिर में भाई ने चढ़ा दी डेढ़ साल के मासूम की बलि|सिर और धड़ को गमछे में...

Patna Crime News: पटना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे की लत में धुत एक बड़े भाई ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई का देवी मंदिर में गला काट दिया। इस घटना से पूरे बिहा #PatnaCrime,#BiharNews,#DrugAddiction

सरकारी राइफल से रील बनाना पड़ा भारी! शिवहर की महिला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Sheohar Woman Constable: शिवहर में सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफार #SheoharPolice,#BiharPolice,#ConstableSuspended

कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी के बाबूबरही में कमला नदी में स्नान के दौरान धसना गिरने से एक बच्ची और महिला की जान चली गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल #MadhubaniNews,#KamlaRiver,#BiharAccident

दरभंगा में चोरों का खौफ: दो दिन में तीन घरों में सेंधमारी, लाखों की सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Darbhanga Crime: दरभंगा में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दो दिनों में तीन घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई, जिसमें एक मुखिया का घर भी शामिल है। पुलिस की का #DarbhangaCrime,#BiharTheft,#CrimeNewsBihar