spot_img

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर महकमा सख्त, अब एक्शन

spot_img
- Advertisement -

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर महकमा सख्त, अब एक्शन

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आहूत की गई। मंगलवार को बैठक में पथ निर्माण विभाग के अभियंता की ओर से कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण कार्य अवरूद्ध होने की बात कही गई। इस पर डीएम ने एसडीओ सदर व बिरौल को तुरंत सीओ व संबंधित अभियंता के साथ बैठक कर समाधान करने का निर्देश दिया। किसी भी सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश डीएम डॉ. सिंह ने दिया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता, चिकित्सा आधारभूत संरचना के परियोजना अभियंता, भवन निर्माण निगम के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) व जिला कल्याण पदाधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम डॉ. सिंह ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिरौल आगमन के दौरान की गई घोषणा को जमीन पर लागू करने का निर्देश भी दिया जो सुपौल-बौराम पथ तथा हाटी-पिपरा पथ के ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तानंतरण से संबंधित है।

- Advertisement -

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर महकमा सख्त, अब एक्शन

- Advertisement -

डीएम ने दोनों पथ के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुल निर्माण निगम को गंडौल-बिरौल सड़क में गति-सीमा, सड़क पर सावधानी बरतने संबंधी साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि आस-पास के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाए ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। भू-अर्जन से संबंधित योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को देते हुए डीएम डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन में अवशेष मामलों का यथाशीघ्र भुगतान किया जाए। सिमरी स्टेडियम के निर्माण में दान की गई भूमि पर अतिक्रमण को लेकर काम अवरूद्ध होने पर डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में महादलित शेड के निर्माण के लिए भूमि की अनुपलब्धता की बात एलईओ-01 तथा एलईओ 02 की ओर से कही गई। इस पर जिलाधिकारी ने योजना की विशिष्टता का जिक्र करते हुए बताया कि यह एक महत्त्वपूर्ण योजना है।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर महकमा सख्त, अब एक्शन

सरकार की ओर से इसमें पचीस लाख तक की राशि उपलब्ध करायी गई है। महादलित शेड में शौचालय एवं पानी की सुविधा भी होगी। उन्होंने एलईओ- 01 व 02 को आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र्र इस महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए सभी सीओ को निर्देशित किया जाएगा।  शैक्षणिक आधारभूत संरचना की पूर्णता पर बल देते हुए डीएम डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का सघन अनुश्रवण किया जाए। विशेष कर उच्च विद्यालय, दुलारपुर तथा उत्त्क्रमित उच्च विद्यालय, लोआम में कार्य की पूर्णता के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुश्रवण करने का निदेश जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह-प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, सभी तकनीकी विभागों के अभियंता व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर महकमा सख्त, अब एक्शन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture