spot_img

सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए

spot_img
- Advertisement -

सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए      दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में सरस्वती पूजा के अवसर पर शांति समिति की बैठक डीएम त्यागराजन एस एम व एसएसपी बाबूराम की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। मौके पर डीएम ने शांति समिति के सभी सदस्यों का अभिवादन किया। इतने कम समय के नोटिस पर आने पर सबका धन्यवाद किया। इसके बाद उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि पूजा की तैयारी के संबंध में अपना फीडबैक दें। कोई समस्या हो तो उससे भी अवगत कराएं।सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीएसमिति के सदस्यों ने डीएम व एसएसपी का अभिवादन किया। उन्हें शांति समिति के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्य  एके प्रधान ने विसर्जन के दौरान छेड़छाड़ की घटना को रोकने, अश्लील व भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध लगाने व साफ-सफाई की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।  सुजीत ने नगर आयुक्त से जल जमाव, कादिराबाद में विसर्जन के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों पर नियंत्रण का अनुरोध किया। सदस्य रुस्तम कुरैशी ने नीम चौक के पास भड़काऊ तत्वों पर नियंत्रण का अनुरोध किया।सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए राम कुमार झा ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। इजरहट्टा, तारडीह पर विशेष निगरानी का आग्रह किया। नवीन जायसवाल ने गढ़हटिया, मब्बी थाना क्षेत्र ने पूजा की अनुमति का आग्रह किया व पैठान कवई, मनीगाछी में असामाजिक तत्वों की ओर से गड़बड़ी फैलाने की आशंका जाहिर की। सदस्यों ने विसर्जन स्थल पर गोताखोर की व्यवस्था का अनुरोध किया ताकि अगर गलती से कोई डूब जाए तो उसे बचाया जा सके।सभी सदस्यों ने हर शिकायत को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए जिलाधिकारी ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सीसीए बिहार कंट्रोल ऑफ क्राइम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया कि ब्रेथ एनालाइजर के साथ पेट्रोलिंग टीम को भ्रमणशील रखें ताकि शराब पीने की शिकायत पर ऑन द स्पॉट जांच कर कार्रवाई की जा सके। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा-विसर्जन जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य है व सभी पूजा समितियों को अपने वालंटियर्स की सूची देना अनिवार्य है।सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि उन्होंने सभी थाना को गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही का निदेश पहले ही दे दिया है। उन्होंने बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा उठाये गए सभी मुद्दों को नोट किया है व संबंधित थाना को इसके लिए निदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि पुलिस इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद है। बैठक में नगर निगम की मेयर बैजयंती खेड़िया, नगर आयुक्त वीरेंद्र प्रसाद, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा सदर , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ज़िला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी रविशंकर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।सरस्वती पूजा के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर दरभंगा में लगेगा सीसीए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi