spot_img

सात बेटियों की मां बधाई संदेश पत्र, फलदार पौध, झूला देकर सम्मानित

spot_img
- Advertisement -

सात बेटियों की मां बधाई संदेश पत्र, फलदार पौध, झूला देकर सम्मानित

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित सभागार में महिला व बाल विकास मंत्रालय व  महिला विकास निगम पटना की ओर से संपोषित बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव-सह-बधाई संदेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सात बेटियों की मां बधाई संदेश पत्र, फलदार पौध, झूला देकर सम्मानित

- Advertisement -

डीएम ने कहा कि अन्य देश में घटते लिंगानुपात को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत की गई है। बेटी जन्मोत्सव-सह-बधाई संदेश कार्यक्रम सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों में अवश्य जागरूकता आएगी। कार्यक्रम के क्रम में सात बच्चियों सलोनी कुमारी, रिया कुमारी,सांगवी, आरोही,गीता कुमारी,शैली झा व रूपाली के माता को बधाई संदेश पत्र व फलदार आम का पौध व झूला देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई गई।

- Advertisement -

इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में भी बेटी जन्मोत्सव-सह-बधाई संदेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा। साथ ही लोगों के प्रति जागरूकता लाने के लिए अन्य कार्यक्रमों का आयोजन यथा-रैली, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता बैनर-पोस्टर व होर्डिग के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,आईसीडीएस डॉ. रश्मि वर्मा, एचके सिंह, सिविल सर्जन, अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला विकास निगम, प्रमोद कुमार झा, प्रतिनिधि, यूनिसेफ हिना चंदेल, स्वस्थ भारत प्रेरक वीणा चौधरी, परामर्शी, महिला हेल्पलाइन,निर्मला,निदेशक,चाइल्ड लाइन,मधुबनी समेत अन्य कई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सात बेटियों की मां बधाई संदेश पत्र, फलदार पौध, झूला देकर सम्मानित

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नौकरी की तलाश खत्म! भागलपुर में 14 अगस्त को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 30 कंपनियां देंगी मौका

Bhagalpur Job Fair: भागलपुर में 14 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 निजी कंपनियां नौकरी के अवसर लेकर आएंगी।#BhagalpurJobFair,#BiharEmployment,#RojgarMela

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola