spot_img

सिंहवाड़ा एनएच 57 मिथिला चौक पर ट्रक-स्कार्पियो में भिड़ंत, चार जख्मी, जाले का चालक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा एनएच 57 मिथिला चौक पर ट्रक-स्कार्पियो में भिड़ंत, चार जख्मी, जाले का चालक गिरफ्तार देशज सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। सोमवार एक बार फिर एनएच 57 के काल का गवाह बना। यहां ट्रक व स्कार्पियो में भीषण टक्रर में चार लोग जख्मी हो गए हैं। हादसा मिथिला चौक के पास हुआ। चौक पर सोमवार की सुबह ट्रक चालक  लाइन होटल पर रुकने के दौरान दूसरे लेन में ट्रक को घुसा दिया। इससे दूसरे लेन से तेज रफ्तार में मुजफ्फरपुर जा रही स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई।

- Advertisement -

स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसपर सवार पटना जा रहे पूर्णिया के चार युवक गंभीर जख्मी हैं। तत्काल मौके पर पहुंची सिमरी की पुलिस ने चारों जख्मियों पूर्णिया जिले के कृत्यानंदनगर थाने के चकपोहरा के मो. नूर आलम के पुत्र परवेज आलम, खंजाचीहाट थाने के सिपाही टोला के शंकर कुमार  सिंह  डालर हाउस चौक के मो.आजाद, श्रीनगर थाने के रहीपुर के मो. रईश  को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा।

- Advertisement -

वहीं, ट्रक चालक जाले कतरौल के नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मध्य प्रदेश के सुजानपुर से प्याज लेकर  बांग्लादेश जा रहा था। वहीं, स्कार्पियो से चारों युवक पूर्णिया से पटना जा रहे थे कि मिथिला चौक के पास यह हादसा हो गया।हादसे के बाद एनएच पर अफरा-तफरी मच गई। यातायात भी बाधित हुआ। बाद में सिमरी पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।सिंहवाड़ा एनएच 57 मिथिला चौक पर ट्रक-स्कार्पियो में भिड़ंत, चार जख्मी, जाले का चालक गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture