spot_img

सिंहवाड़ा पंसस की बैठक में हंगामा, चले आरोप-प्रत्यारोप के तीर

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जनप्रतिनिधि भवन पर बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। गहमागहमी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले। साथ ही ग्राम सभा से पारित मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना अनुमोदन को कार्यवाही में प्रस्ताव सर्वसम्मित से पारित करते हुए सदस्यों ने अपनी समझदारी भी दिखाई। हालांकि, बैठक में कई विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि बैठक अनुपस्थित रहने से  कई विभागों के कार्य की समीक्षा नहीं हो सकी।

- Advertisement -

ग्राम सभा की जानकारी नहीं देने पर हंगामा

प्रखंड प्रमुख आरती देवी की अध्यक्षता व प्रोग्राम पदाधिकारी  संजीव कुमार के संचालन में आयोजित बैठक की शुरूआत में मनरेगा को लेकर पंचायत में संचालित ग्राम सभा की जानकारी न देने पर पंचायत समिति सदस्य ने हंगामा करते हुए उपेक्षित रहने की बात कही।

- Advertisement -

व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाकर बनाई जा रही कार्य योजना

पंचायत समिति  सदस्य नंदू भगत, अरशद मरगूब का कहना था कि मुखिया व रोजगार सेवक ने ग्राम सभा का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया। जनता व जॉबकार्डधारी को न देकर कागज पर ग्राम सभा का कोरम पूरा कर लिया जाता है। टेक्टार पंचायत के समिति सदस्य रामजपु ठाकुर ने कहा, रोजगार सेवक स्थल का निरीक्षण किए बिना व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाकर कार्य योजना बना देते हैं। ग्राम सभा में भी सेवक उपस्थित नहीं रहते हैं। उपप्रमुख साजिद मुजफ्फर बब्लू ने  ग्राम सभा में हो रही अनियमित्ता की पुष्टि की।।न्होंने सदन के सामने कटासा पंचायत में खानापूर्ति की बात कही। हरिहरपुर पूर्वी के समिति सदस्य प्रशांत कुमार झा ने आवास सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के  लाभुक से वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ग्राम कचहरी सचिव विनोद साफी की पत्नी सावित्री देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना को राशि का बैंक में रोक किस परिस्थिति में लगाया गया।

- Advertisement -

कैसी व्यवस्था, खाते से दूर पेंशन का पैसासिंहवाड़ा पंसस की बैठक में हंगामा, चले आरोप-प्रत्यारोप के तीर

पेंशनधारियों के खाते में पैसा नहीं जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया। प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद भगत ने राशन कार्ड उपलब्ध कराने व लाभुक से आवेदन लेने का समय  निर्धारित की मांग रखी। दो माह से राशन कार्ड का आवेदन जमा करने वाला आरटीपीएस काउंटर बंद है। एमओ उदय कुमार शानू ने कहा कि काउंटर चालू करने को लेकर बीडीओ से तीन बार कह चुके हैं। कलिगांव की समिति सदस्य फरजाना शीरीन ने पूर्व बैठक में पारित प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप बीडीओ पर लगाया। प्रमुख  प्रस्ताव के विपरित कार्य संपादन की बात कही।

आवेदन मिलने पर भी बीडीओ कर रहे आनाकानी

हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ को देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर जीपीएस दिनेश कुमार,जेएसएस अशोक कुमार,मुखिया भोला पासवान, सुधीरकांत मिश्र,महेश महतो,लाल पासवान,लतीफुर रहमान,ममता चौधरी,रमेश कुमार, पिंकी देवी,लालबाबू यादव,परशुराम यादव, शबाना अमजद, मगफेरत प्रवीण  सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis