spot_img

सिंहवाड़ा प्रखंड समन्वयक पर FIR, लहेरियासराय में चला रहा था अवैध कार्यालय सील,कागजात जब्त

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा प्रखंड समन्वयक पर FIR, लहेरियासराय में चला रहा था अवैध कार्यालय सील,कागजात जब्त  दरभंगा, देशज टाइम्स। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लाभार्थियों से अवैध वसूली करने की शिकायतें मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने कई प्रखंडों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। शुक्रवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम एसडीओ सदर व बीडीओ की संयुक्त रूप से प्रखंड समन्वयक सिंहवाड़ा के लहेरियासराय स्थित अवैध कार्यालय में छापेमारी की गई। छापेमारी में दो लेपटॉप,कई पंचायतों के लाभार्थियों के आवेदन, चेकबुक, पासबुक जब्त किया गया। प्रखंड समन्वयक के कार्यालय से जब्त कागजातों के अवलोकन था। से प्रथम दृष्टया लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लाभार्थियों से प्रति लाभार्थी दो-दो हजार की वसूली किए जाने का प्रमाण प्रशासन के हाथ लगे हैं। जांच में यह पाया गया कि प्रखंड समन्वयक सिंहवाड़ा की ओर से लहेरियासराय में अवैध रूप से कार्यालय चलाया जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आदेश से उक्त कार्यालय, सभी कागजात व सामानों को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा प्रखंड समन्वयक पर FIR, लहेरियासराय में चला रहा था अवैध कार्यालय सील,कागजात जब्त जिलाधिकारी की ओर से प्रखंड समन्वयक पर थाने में धोखाधड़ी, भष्टाचार, गैर-कानूनी कार्य में लिप्त रहने के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश संबंधित बीडीओ को दिया गया। वहीं उक्त प्रखंड समन्वयक को सेवामुक्त करने का आदेश डीडीसी को दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. एसएम ने बताया कि ऐसी आशंका है कि अन्य समन्वयकों की ओर से भी धोखाधड़ी कर लाभार्थियों से अवैध वसूली किए जा रहे होंगे। इस बावत अन्य प्रखंडों में जांच की कार्रवाई कर धोखाधड़ी में लिप्त कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए डीडीसी, सदर एसडीपीओ, एसडीओ व बीडीओ को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यों में लिप्त कर्मियों को अभियान चलाकर धड़-पकड़ की जाएगी व उन्हें जेल भेजा जाएगा।सिंहवाड़ा प्रखंड समन्वयक पर FIR, लहेरियासराय में चला रहा था अवैध कार्यालय सील,कागजात जब्त

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture