सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। लफार्ज सीमेंट ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को बांधकर अपराधियों ने वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना दरभंगा–जाले पथ के अतरबेल से एक किमी की दूरी पर हुई। मौके पर अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक की बुरी तरह से पिटाई करते हुए उसे बांध दिया और ट्रैक्टर लेकर चलते बने। ट्रैक्टर सहारघाट का बताया जाता है जो लफार्ज सीमेंट लेकर जा रहा था।
देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण ने बताया कि कुछ अपराधियों ने उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया नहीं रोकने पर आगे से गाड़ी लगाकर ट्रैक्टर को रोक दिया और चालक को नीचे उतारकर उसकी बुरी तरह पिटाई करते हुए बगल के गेंहू के खेत में बांधकर छोड़ दिया और ट्रैक्टर लेकर चले गए। बाद में इसकी जानकारी चालक ने पुलिस को दी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर सहरघाट के ही मुजान का है जिससे सीमेंट ढ़ोया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








You must be logged in to post a comment.