spot_img

सिंहवाड़ा में दे दनादन चोरी की कोशिश…

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा में दे दनादन चोरी की कोशिश... सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सनहपुर श्याम चौक के निकट निर्माणाधीन राइस मिल के मोटर पंप को चोर उखाड़ ले गए।इसको लेकर पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार उर्फ हीरा भगत ने स्थानीय थाना में एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं, बताया है कि निर्माण कार्य को लेकर वन एचपी का मोटर पंप लगाया गया था। शाम को काम बंद होने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, जहां चोरी हुई उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। इधर, सिमरी थाना के मिश्रौली में दिनदहाड़े  रंधीर मिश्र के घर का ताला काटकर चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। घर के लोग रिश्तेदार के यहां गए थे। वहीं गृहस्वामी रंधीर खेत गए थे। इसी बीच चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। संयोग से उसी समय गृहस्वामी की पत्नी रीता देवी घर पहुंच गई। शोर करने पर चोर पिछले दरवाजा से भाग गए। इससे पूर्व भी यहां प्रभु नारायण मिश्र, नारायण मिश्र,संजीव मिश्र, बमबम मिश्र के घर चोरी की कोशिश हो चुकी है। वहीं, वीणा देवी के घर की खिड़की को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। बिरदीपुर चौक पर डॉ. उमेश प्रसाद के होमियोपैथी क्लिनिक का शटर काटकर चोरी की कोशिश ने पुलिस प्रशासन के होने पर सवाल खड़ा कर दिया है।सिंहवाड़ा में दे दनादन चोरी की कोशिश...

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?

Bihar BPSC Result: दरभंगा प्रमंडल के तीन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में SDM, राज्य कर सहायक आयुक्त और प्रोबेशन ऑफिसर जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयन पाकर गौरव#BiharBPSCResult,#DarbhangaNews,#SuccessStory

दरभंगा में नौकरी की बंपर सौगात! 200 पदों पर सीधी भर्ती, कोई परीक्षा नहीं, सैलरी 22,000 तक

Darbhanga Job Fair: दरभंगा में 24 जून को लगने वाले कौशल एवं रोजगार मेले में 200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक बिना परीक्षा नौकरी पा सकते हैं, सैलरी 22,#DarbhangaJobFair,#BiharEmployment,#RozgarMela

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!

Bihar NEET: NEET UG की दोबारा परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा फर्जी निकला। NTA और PIB ने वायरल वीडियो को झूठा बताया और अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।#BiharNEET,#NEETPaperLeak,#NTA

iPhone 18 Pro Max: दुनिया की पहली 2nm चिप! ये नए फीचर्स देख आप हो जाएंगे हैरान

iPhone 18 Pro Max: एप्पल का अगला प्रीमियम फोन iPhone 18 Pro Max कई बड़े बदलावों के साथ आ रहा है, जिसमें दुनिया की पहली 2-नैनोमीटर चिप और वेरिएबल अपर्चर कैमरा शामिल है.#iPhone18ProMax,#AppleiPhone,#TechNewsHindi