spot_img

सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन होने से बची,इंजन धुंआ-धुंआ,घंटों परिचालन ठप

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन होने से बची,इंजन धुंआ-धुंआ,घंटों परिचालन ठप  दलसिंहसराय, देशज टाइम्स संवाद। मिथिलांचल एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी से इंजन में धुंआ उठ गया। ट्रेन बर्निंग होने से बच गई। मगर, इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, रेल कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन बर्निंग होने से बच गई। इंजन की वजह से ट्रेन काफी अधिक समय तक दलसिंहसराय स्टेशन पर रूकी रही। ड्राइवर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचाई। रेलवे प्रशासन दूसरे इंजन की जुगाड़ में भिड़ गया।

- Advertisement -

सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन होने से बची,इंजन धुंआ-धुंआ,घंटों परिचालन ठपबाद में स्टेशन पर ही खड़ी मालगाड़ी के इंजन को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। बताया जाता है, सीतामढ़ी से खुलकर  मिथिलांचल एक्सप्रेस दरभंगा, समस्तीपुर होते कोलकाता जाती है। इसी दौरान दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के अधिकारियों व इंजीनियरों को दी गई। मौके पर ट्रेन से उतरकर चाय-नाश्ता कर रहे यात्रियों ने जब इसकी हकीकत को जाना तो वहां इंजन फेल होने की बात फैलने लगी।

- Advertisement -

धुआं उठने की जानकारी मिलते ही यात्री इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग उतरने की कोशिश में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर से जब ट्रेन खुली तो स्थिति सामान्य थी। मगर, दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पहुंचते ही इंजन में लीकेज से धुंआ उठने लगा। अधिकारियों ने मौके पर बताया कि पानी खत्म हो गई थी। वहीं, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे कई घंटे यात्रियों को वहां रुकना पड़ा।सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन होने से बची,इंजन धुंआ-धुंआ,घंटों परिचालन ठप

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture