spot_img

सुनील को विपिन ने ही मारी थी गोली, अब ऑन द स्पॉट फैसला करेंगे दरभंगा के सिंघम

spot_img
- Advertisement -

सुनील को विपिन ने ही मारी थी गोली, अब ऑन द स्पॉट फैसला करेंगे दरभंगा के सिंघम दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के निकट सुनील राय की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि विपिन राय ने ही सुनील राय की गोली मार कर हत्या की थी। बताया कि इस मामले में सुरेंद्र राय व ओमप्रकाश राय उर्फ काले को 31 दिसंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं नगर थाना में दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार बिट्टु राय, चिंटु वर्मा और विपिन राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो गई कि आरजू ने पिस्टल विपिन को दिया था। उन्होंने कहा कि सुनील राय व विपिन राय के बीच हाथा-पाई भी हुई थी। गोली मारने के बाद मधुबनी चला गया। वहां सकतपुर में जाकर रूका। उन्होंने बताया कि विपिन राय की निशानदेही पर कांड में उपयोग की गई बाइक व मोबाइल सकतपुर थाना के नारायणपुर गांव स्थित छोटु कुमार के घर से बरामद किया गया है। इधर,एसएसपी ने अपराध संगोष्ठी के बाद जनता दरबार लगाने की परंपरा की शुरूआत की है। इसी कड़ी में शुक्रवार को  उन्होंने मौके पर ही फरियाद सुनी। फैसला दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले महीना जिले में घटित घटनाओं और अपराधी मामलों को लेकर अपराध गोष्ठी बुलाई थी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर कई तरह के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए हैं जिसमें अपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर के साथ साथ जेल से छूटे अपराधियों व खासकर शराब व्यापार में लगे अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले सभी वारंटी व कुर्की जब्ती का तमिला कर लिया जाए। उन्होंने सभी थानों को निर्देशित किया है कि रात के दो बजे तक एसएचओ खुद गस्ती पर निकलेंगे जाड़े के दिनों में डकैती की घटनाएं तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई प्लान बनाए गए हैं। जिनमें स्कूल व कोचिंग सेंटर को निर्देश दिया गया है कि वह दस मिनट के अंतराल पर अपने यहां के छात्र छात्राओं को छोड़ें ताके जाम की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयंसेवी संस्थान और एनसीसी की भी मदद ली जाएगी ताकि लोगों में यातायात नियम का प्रसार कर सके आज की बैठक में सभी थानेदार समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।सुनील को विपिन ने ही मारी थी गोली, अब ऑन द स्पॉट फैसला करेंगे दरभंगा के सिंघम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है …. बुरी खबर! मंत्री अशोक चौधरी ने मानी वेतन में देरी की बात,...

Bihar Government: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने माना है कि कुछ कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने समस्या को स्वीकार करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ह#BiharGovernment,#AshokChaudhary,#TejashwiYadav

आपको तो ऐश्वर्या राय मिली थी, फिर गड़बड़ा कैसे गया यह सब?… तेज प्रताप का बड़ा खुलासा- ‘ऐश्वर्या ने मां राबड़ी देवी को पीटा,...

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने ऐश्वर्या पर मां राबड़ी देवी को पीटने का गंभीर आरोप लगाया है।#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#AishwaryaRai

Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर… पंखा, पाइप, तार सब गायब...

Bihar School: दरभंगा के जाले स्थित मध्य विद्यालय उर्दू जाले टोला गररी में पढ़ने वाले 300 से अधिक बच्चों को पगडंडी पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश में रास्ता#BiharSchool,#DarbhangaNews,#JaleTola

Madhubani Electricity Accident दर्दनाक… मधुबनी में भाई को बचाने दौड़ी बहन! मौत बनकर नाचीं 11 हज़ार वोल्ट … भाई की PMCH में ज़िंदगी से...

Bihar Electricity Accident: मधुबनी के बेनीपट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भाई-बहन झुलस गए। बहन ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पटना रेफर किया#BiharNews,#MadhubaniAccident,#ElectricityHazard