spot_img

सुन रहे लोग विकास की कहानी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार के विकासात्मक, कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकला सूचना व जनसंपर्क विभाग का ऑडियो विजुअल रथ व कला जत्था अपने उद्देश्य में काफी सफल हो रहा है। कार्यक्रमों में लोगों की काफी भागीदारी हो रही है। ऑडियो विजुअल रथ से प्रदर्शित एक घंटे की फिल्म व कला जत्था के जरिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं व उनका लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में सरलता व रोचक तरीके से जानकारी प्राप्त हो रही है। सरकार का यह उद्देश्य है कि सभी लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी हो जिससे कि उन्हें इसका लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

- Advertisement -

सुन रहे लोग विकास की कहानी

- Advertisement -

आम नागरिक को हर तरीके से जागरूक बनाना इस जागरूकता अभियान का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से अब तक हुए विकास के कार्य  को फिल्मों के द्वारा लोगों तक पहुंचाया जाता है। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व सूचना व जनसंपर्क विभाग के कला जत्था की ओर से नुक्कड़ नाटक व स्थानीय लोक संगीत के माध्यम से नशा मुक्ति, दहेज व बाल विवाह उन्मूलन अभियान सहित सात निश्चय, सरकार के अन्य कार्यक्रमों को भी बड़े ही मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। नौ दिसंबर से प्रारंभ हुए इस जन जागरूकता अभियान के तहत अब तक बहादुरपुर, हायाघाट, हनुमाननगर, बहेड़ी, दरभंगा सदर, केवटी, सिंहवाड़ा, जाले ,मनीगाछी व तारडीह प्रखंड में कार्यक्रमों का आयोजन पूरा हो चुका है। चौदह दिसंबर को बेनीपुर व अलीनगर प्रखंड में पंद्रह दिसंबर को बिरौल व गौड़ाबौराम, सोलह दिसंबर को घनश्यामपुर व किरतपुर वहीं, 17 दिसंबर को कुशेश्वरस्थान व कुशेश्वरस्थान पूर्वी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए पटना के इस संग्रहालय में खुला अत्याधुनिक वाचनालय! ऐतिहासिक अवलोकन के साथ कर सकेंगे ज्ञान की...

Bihar Museum Reading Room: बिहार के छात्रों और शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना स्थित कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में अब एक नया वाचनालय शुरू हो गया है, जिससे उन्हें अध्ययन और शोध#BiharNews,#KarpooriThakurMuseum,#PramodKumar

बड़ी खबर! बिहार में अब झटपट बनेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकार ने खत्म की ये मनमानी | पढ़िए – क्या है नया निर्देश, कैसे...

Bihar Certificate Rules: बिहार सरकार ने जन्म, मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया है। अब अंचल कार्यालयों में नोटरी पब्लिक से बने शपथपत्र को मान्यता मिलेगी, जिस#BiharCertificate,#NotaryPublic,#BiharGovernment

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा कदम! कहा -हमारे कार्यालय में जमा करें बायोडाटा – 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी!

Bankipur News: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम शुरू किया है। वे पटना बाईपास और स्कूलों में लोगों व छात्राओं की समस्याएं सुन रहे हैं, समाध#PrashantKishor,#BankipurByElection,#JanataDarshan

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi