पटना, देशज टाइम्स। राजधानी पटना में पुलिस डाल -डाल तो अपराधी पात- पात चल रहे हैं। अपराधियों पर लगाम लगाने की पटना पुलिस की सारी कवायद उस वक्त धरी की धरी रह गई जब महावीर कैंसर संस्थान के पास से शनिवार एक महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपया लूट लिया गया। अमिता कुमारी दिन में बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। तभी लुटेरे पीछे से आये और उसका बैग छीन कर फरार हो गए।
वह चिल्लाती रही लेकिन कोई उसकी मदद करने नहीं आया। इस संबंध में फुलवारी थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह बदमाशों की तलाश कर रही है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है इस इलाके में इस तरह की वारदात लगातार हो रही है।
इस इलाके में एक साथ कई गिरोह सक्रिय हैं जो राह चलते लोगों के साथ लूटपाट करने में माहिर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के लोग भी इनके साथ मिले हुये हैं।








You must be logged in to post a comment.