spot_img

सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

spot_img
- Advertisement -

सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। घोघरडीहा प्रखंड के गड़बा गांव में स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत की मूर्ति अनावरण के लिए शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सहित प्रशासनिक महकमों का मुख्य कार्यक्रम स्थल गड़बा गांव से लेकर हेलीपैड स्थल मध्य विद्यालय जागेश्वरस्थान तक चहल पहल बनी रही। हेलीपैड से गड़बा तक करीब दो किलोमीटर जर्जर सड़क को विभागीय अभियंताओं ने दो दिनों तक रात-दिन काम कर कालीकरण कर दिया। हेलीपैड, प्रतिमा अनावरण स्थल व सभा मंच को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस बल्ला से आवश्यक बैरिकेडिंग किया गया है।सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बता दें कि शनिवार को ग्यारह बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मध्य विद्यालय जागेश्वरस्थान के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, जिसके बाद सड़क मार्ग से गड़बा जाएंगे। जहां वे स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके 108 वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के गड़बा गांव निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कई बार जेल गए। क्षेत्र के बड़े बड़े स्वाधीनता सेनानियों के साथ मिलकर आज़ादी की लड़ाई की लौ को जलाए रखा।

- Advertisement -

 

15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ तो स्वाधीनता संग्राम में अनंत बाबू के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया। उनका जन्म 19 जनवरी 1919 में एवं मृत्यु 15 जून 2002 में हुआ। स्वतंत्रता सेनानी अनंतलाल कामत जीवन प्रयत्न गरीब पीड़ित और शोषितों के लिए लड़ते रहे। क्षेत्र में शिक्षा का लौ जलाए रखने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उच्च विद्यालय हुलासपट्टी का स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यालय शिक्षा समिति के आजीवन सचिव भी रहे।गड़बा गांव के लोगों को गर्व है कि हमारे गांव में देश के ऐसे महान सपूत ने जन्म लिया था जिसके प्रतिमा अनावरण के लिए स्वयं मुख्यमंत्री आ रहे है।सेनानी अनंतलाल की मूर्ति आज अनावरण करेंगे सीएम नीतीश

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime प्रेम विवाह बना जान का दुश्मन! दरभंगा में खुला पत्नी का खौफनाक राज, पति की पीट-पीटकर हत्या

Darbhanga Crime: दरभंगा में एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के 10 महीने बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद ससुरालियों की पिटाई से उसकी मौत#DarbhangaCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga Train Fire कोलकाता से दरभंगा आ रही मैथिली एक्सप्रेस में आग की अफवाह! जमुई में यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान- मची...

Jamui Train Fire: जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भारी भगदड़ मच गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़की-दरवाजों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि यह धुआं ब्रेक#JamuiNews,#MaithiliExpress,#TrainPanic

BPSC का बंपर रिजल्ट! बिहार में 181 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, देखें लिस्ट

Bihar BPSC Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे जारी किए हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 57 और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 124 अभ्यर्थी अगले चर#BiharBPSCResult,#BPSCExam,#BiharJobs

बिहार के किसानों को बंपर फायदा! 7490 एकड़ में बढ़ेगी गन्ने की खेती, सरकार ने दिया 14.90 करोड़ का तोहफा

Bihar Sugarcane Farming: बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 14.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 7490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार होगा, जिससे किसानों को#BiharSugarcane,#FarmerIncome,#BiharAgriculture