spot_img

सोनी को घसीटने में कमतौल थाना अध्यक्ष पर एफआईआर

spot_img
- Advertisement -

सोनी को घसीटने में कमतौल थाना अध्यक्ष पर एफआईआरआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के रघौली पंचायत के सागर चौक के समीप  रघौली की सोनी कुमारी की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने को लेकर कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पर बिस्फी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जख्मी  सोनी कुमारी की सहेली मीनाक्षी कुमारी ने अपने बयान में कहा है कि दोनों सहेली कंप्यूटर सीखने जा रही थीं। इसी दौरान कमतौल थाना अध्यक्ष की गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी। जीप सोनी कुमारी को रौंदते व घसीटते आगे चली गई। इससे घायल  सोनी कुमारी का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है । वहीं इस घटना को लेकर रघौली गांव के ग्रामीणों ने करीब ग्यारह घंटे तक सड़क जाम कर इस घटना का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की थी जिससे घंटों यातायात बाधित रहा । उसी दिन  देर रात एसडीएम  मुकेश रंजन  व एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जाम हटवाया। वहीं विस्फी थाना के कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की गाली गलौज करने के खिलाफ विस्फी थाना प्रभारी नूर आलम ने अठारह नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर बिस्फी थाना में एफआईआर दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, देशज टाइम्स ने ही सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी।

- Advertisement -

इस मामले में देशज टाइम्स में दो खबर प्रकाशित हो चुकी है पढ़िए हुआ क्या था….

कमतौल थानाध्यक्ष को लगा दंड, सरकार के साथ मिलकर उठाएंगे सोनी के इलाज का खर्च

मधुबनी/दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो टीम।  पुलिस की वाहन ने सड़क पर तीस फीट तक घिसटते रहने से दुर्घटना में जख्मी मधुबनी बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव के कन्हाई ठाकुर की पुत्री व इंटर की छात्रा सोनी कुमारी का इलाज अब सरकारी खर्चे पर होगा। आक्रोशित ग्रामीणों की ओर से दरभंगा, कमतौल,मधबापुर एसएच 75 पथ को सोमवार की रात ग्यारह घंटे तक जाम रखने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया। बीती रात करीब बारह बजे जाकर जाम हटा। वह भी बेनीपट्टी एसडीओ राकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार से मिले आश्वासन के बाद। इसमें जख्मी सोनी की इलाज का कुल खर्चा कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार व सरकार करेगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ व यातायात सुचारू रूप से बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार, देशज टाइम्स में यह खबर प्रमुखता से छपी थी जिसके बाद तत्काल एक्शन में आकर प्रशासन ने यह कदम उठाया।

- Advertisement -

यह छपी थी देशज टाइम्स में खबर

- Advertisement -

https://wp.me/pa8JB4-q8

तीस फीट तक छात्रा को घिसटती रही कमतौल पुलिस, सड़क पर जली आग
कमतौल थाना की गाड़ी ने इंटर की छात्रा सोनी को रौंदा, स्थिति नाजुक, डीएमसीएच से चिकित्सकों ने किया पीएमसीएच रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

https://wp.me/pa8JB4-rD

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis